उत्तर प्रदेश

श्रीबद्रीनाथ मूर्ति, आगमन पर कमल विहार, बुराडी दिल्ली में भव्य शोभा यात्रा

दिल्ली, से मोहन सिंह रावत
बुराड़ी स्थित कमल विहार, कमालपुर में गढवाल एकता एवं सांस्कृतिक विकास समिति रजि. दिल्ली के तत्वावधान में श्री बद्रीनाथ  व श्री केदारनाथ धाम के जैसा गुम्बद का निर्माण किया गया है उत्तराखण्ड की तर्ज पर बने ष् श्रीबद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर में चार धाम मूर्ति स्थापना कार्यक्रम में  3 फरवरी 2019  श्री बद्रीनाथ मूर्ति आगमन पर भव्य शोभा यात्रा बुराडी विधानसभा की प्रमुख कलोनियों में  हर्षोउल्लास के साथ बड़े धूम धाम से निकाली गई। यात्रा प्राचीन शिव मंदिर केवल पार्क, आजादपुर से चलकर श्याम ज्वेलर्स, संत नगर पहुंची जहां पर की  श्याम ज्वेलर्स की तरफ से जल-पान की व्यवस्था की गई थी यात्रा में सभी भक्त जनो ने जलपान किया इसके बाद यात्रा बाबा कालोनी से चलकर संत नगर जहां पर संत नगर कि महिला शक्ति कीर्तन मंडली ने श्रीबद्रीनाथ मूर्ति आगमन यात्रा की पुष्पों से भब्या स्वागत किया।  यात्रा  आगे प्रधान एन्क्लेव पहुँची यहाँ पर कीर्ति सिंह चैहान एवं यहाँ की कीर्तन मंडली ने इस शोभा यात्रा का पुष्पों से भब्य स्वागत किया आगे यात्रा कौशिक एन्क्लेव पहुंची यहाँ पर भी चन्द्रबदनी के परम भक्त धर्मपाल कुमाई जी ने इस शोभा यात्रा के लिए जलपान की पूरी ब्यवस्था कर रखा था यात्रा की पुष्पों से भब्या स्वागत किया। भब्य स्वागत किया। यात्रा आगे अमृत विहार पहुंची अमृत विहार में भी समाज सेवी कल्याण सिंह बिष्ट ने श्रीबद्रीनाथ मूर्ति आगमन यात्रा का पुष्पों से भब्य  स्वागत के साथ यात्रा में समलित हुए अंत में कमल विहार श्रीबद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर प्रांगण मे यात्रा समाप्ति हुई।
केवल पार्क, आजादपुर के प्राचीन शिव मंदिर समिति के सह-अध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा जी ने श्रीबद्रीनाथ जी की मूर्ति अपनी ओर से श्रीबद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर कमल विहार को भेंट किया इसी के साथ-साथ शिव मंदिर समिति केवल पार्क, आजादपुर के अध्यक्ष चैधरी ओमप्रकाश जी ने अपनी ओर से श्रीबद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर कमल विहार को 51,000 रुपये तथा नंदी की मूर्ति भेंट किया।  प्राचीन शिव मंदिर समिति केवल पार्क के सभी सदस्यों ने शोभा यात्रा में सभी भक्त जनों का जलपान के साथ स्वागत किया। शोभा यात्रा में उपस्थित श्री कौस्तुवानन्द बलोदी, निगम पार्षद  वार्ड नं 9, कमालपुर, बुराड़ी एवं धीरपुर वार्ड नं.18 के निगम पार्षद नवीन त्यागी, प्राचीन शिव मंदिर समिति के अध्यक्ष चैधरी ओमप्रकाश, सह-अध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा, कोषाध्यक्ष अजय गुप्ता इत्यादि ने मौजूद थे।
गढवाल एकता एवं सांस्कृतिक विकास समिति के अध्यक्ष जगमोहन सिंह बिष्ट एवं महासचिव लखपत सिंह भंडारी नेगी तथा समिति के सभी सदस्यों के व समस्त कालोनियों के समस्त निवासियों के सहयोग से चार धाम मूर्ति स्थापना कार्यक्रम में  श्री बद्रीनाथ मूर्ति आगमन पर भव्य शोभा यात्रा ढोल नगाड़े के साथ बुराडी विधानसभा की प्रमुख कलोनियों में हर्षोउल्लास के साथ बड़े धूम धाम से निकाली गई। अगामी 7 फरवरी 2019 को प्रातः 8 बजे से पूजन, मंगल कलश यात्रा तथा सांय 3 बजे से प्रषिद लोक कलाकारों द्वारा भब्य भजन कीर्तन का आयोजन रहेगा और 8 फरवरी 2019 को मूर्ति महविषेक चल प्राण प्रतिष्ठा 9 फरवरी 2019 को अचल प्राण प्रतिष्ठा, हवन  एवं भंडारा।

About the author

pyarauttarakhand5