उत्तराखंड

किसने कहा चमत्कार नहीं होता इस खबर को देखिये आपको विश्वास हो जायेगा।

यह घटना ऋषिकेश बदरीनाथ राजमार्ग पर देवप्रयाग के निकट हुआ। बताया जा रहा है कि सुबह देवप्रयाग से दिल्ली के लिए एक मैक्स वाहन रवाना हुआ। इसमें नौ लोग सवार थे। देवप्रयाग से करीब छह किलोमीटर आगे जाने के बाद शिवमूर्ति के समीप चालक नियंत्रण खो बैठा और वाहन गहरी खाई की ओर तेजी से जाने लगा।

मैक्स अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर रहा था लेकिन तभी एक चमत्कार हुआ और वाहन रुक गया। इससे वाहन में सवार सभी छह लोगों की जान बच गई।

आपको बता दे की खाई में आल वेदर रोड के निर्माण का मलबा फेंका हुआ था। इसमें मिट्टी के साथ बड़े-बड़े पत्थर भी थे। अचानक वाहन इस मलबे में अटक गया।

आपको बता दे की वाहन में नौ लोग सवार थे। सभी को वाहन से निकालकर सुरक्षित सड़क तक पहुंचाया गया। जिनमे दो महिला भी शामिल थीं।

About the author

pyarauttarakhand5