देश

भ्रष्टाचार के मामलों में लिप्त बडे विपक्षी नेताओं को जेल डालेगी मोदी सरकार !

बेटे कार्ति की बाद गिरफ्तारी के बाद क्या पूर्व केन्द्रीय मंत्री चिदम्बरम को भी गिरफ्तार करेगी केन्द्रीय जांच ब्यूरो?

 
अण्णा की हुंकार को कूंद करने व 2019 के चुनावी समर को जीतने के लिए ब्रह्मास्त्र है बडे नेताओं को गिरफ्तार करना

 

भाजपा ने बताया भ्रष्टाचार के खिलाफ बडा प्रहार । कांग्रेस बता रही है घोटाले पर देश की जनता की नजरों में धूल झोंकने के लिए बदले की कार्यवाही  

देवसिंह रावत

28 फरवरी के तडके सीबीआई ने वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व पूर्व केन्द्रीय मंत्री पी चिंदम्बर के बेटे कार्ति  चिंदम्बरं को चैन्नई हवाई अड्डे से गिरफ्तार कर दिया है। कांग्रेस के दिग्गज नेता, अधिवक्ता, नामी आर्थिक मामलों के विशेषज्ञ पूर्व केन्द्रीय मंत्री पी चिदम्बरम के बेटे को गिरफ्तार किये जाने से साफ संकेत है मोदी सरकार इस गिरफ्तारी के बाद अब देशभर में विपक्ष के उन तमाम बडे नेताओं की गिरफ्तारी की आशंका प्रबल हो गयी जिन पर भ्रष्टाचार के मामले चल रहे है। इसको भाजपा जहां मोदी सरकार का भ्रष्टाचार पर बडा प्रहार बता रहे हैं वहीं चुनावी विशेषज्ञ इसे 2019 के चुनावी समर को फतह करने का ब्रह्मास्त्र बता रहे है।
इस प्रकरण की गाज अब पूर्व केन्द्रीय मंत्री पी चिदम्बरं पर गिरफ्तारी की आशंका है। भाजपा नेता स्वामी सुब्रमण्यम ने मांग की कि चिदम्बरम को भी तुरंत गिरफ्तार किया जाय। कार्ति चिदम्बरं को लंदन से लोटते ही चैन्नई हवाई अड्डंें पर उतरते ही गिरफ्तार किया गया। उनको दिल्ली लाया जायेगा।
वहीं कांग्रेस व चिंदम्बर ने इसे मोदी सरकार का बदले की कार्यवाही बताया। कांग्रेस ने इस राजनैतिक द्वेष के तहत कार्यवाही बताया। कांग्रेस का कहना है कि जहां बडे घोटालेबाजों को मोदी सरकार विदेश भगा रही है वहीं विपक्षी दलों के नेताओं पर जो भाजपा सरकार के कृत्यों का विरोध कर रहे हैं उन पर व उनके परिजनो ंपर झूठे मुकदमें दर्ज कर गिरफ्तार कर विपक्षी की आवाज दबा रही है। यह जनता की आंखों में धूल झोंकने के लिए बदले की भावना से ऐसी गिरफ्तारियां कर रही है।
वहीं भाजपा ने इसे कांग्रेसी भ्रष्टाचार पर मोदी सरकार के बडे प्रहार बताते हुए स्वागत किया। मोदी सरकार के इस कदम से उसको जहां राजनैतिक रूप से भी मजबूती मिलेगी। जनता में इस बात को वह मजबूती से रखेगी कि वह भ्रष्टाचार पर लिप्त चिंदम्बरं जैसे बडे बडे नेता भी कानून के शिकंजे में जकडेगे। यानी भ्रष्टाचारियों को हर हाल में शिकंजे में जकडेगी भाजपा।

गौरतलब है ललित मोदी, माल्या, पंजाब नेशनल बैक प्रकरण के मोदी आदि करोड़ों का चूना लगाने वालों को दबोचने में असफल रही मोदी सरकार की काफी किरकिरी हो रही है। भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के मोदी क चुनावी आश्वासन को धरती पर न उतरते देख कर जहां जनता में भी निराशा है वहीं भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए जनलोकपाल का जनांदोलन करने वाले अण्णा हजारे ने भी मोदी सरकार को भी कांग्रेस की तरह नक्कारा बता कर दिल्ली में अगले महिने फिर जनांदोलन करने की हुंकार भर रहे है।

ऐसे में 2019 को होने वाले लोकसभा चुनाव में मोदी सरकार केे खिलाफ देशव्यापी माहोल न बने इसके लिए मोदी सरकार ताडबतोड़ गिरफ्तारी करेगी। कांग्रेस सहित विरोधी दलों के वे तमाम नेता जेल में बंद हो सकते है जो मोदी सरकार पर निशाना साधते है और उन पर खुद भ्रष्टाचार आदि के कई मामले दर्ज है। ऐसे नेताओं को गिरफ्तार कर मोदी सरकार जनता में साफ संदेश देना चाहती है कि वह भ्रष्टाचार पर कोई समझोता नहीं करती। परन्तु जिस प्रकार से मध्य प्रदेश के व्यापकं सहित कई मामले भाजपाई सरकारों पर लग रहे हैं उन पर कोई मजबूत गिरफ्तारी न होने से जानकारों को निराशा छायी हुई है। परन्तु इन आरोपों को जनता भले ही कान न दे परन्तु अगर मोदी सरकार लालू व कार्ति चिदम्बरम की तरह ही कांग्रेस आदि विरोधी दलों के बडे नेताओं को मोदी सरकार भ्रष्टाचार के मामले मे गिरफ्तार करती है तो यह मोदी सरकार के लिए आगामी 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए एक बडा हथियार होगा वहीं अण्णा के आंदोलन की धार कुंद करने के लिए काफी हद तक सफलता मिलेगी।

कार्ति को चैन्नई से गिरफ्तार कर दिल्ली लाया जायेगा। जहां उनको पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया जायेगा। उन पर दस साल पुराने 45 करोड़ रूपये के आई एनएक्स मीडिया मनी लाॅन्ड्रिग के मामले में चल रही सीबीआई की जांच में सहयोग न देने के कारण गिरफ्तार किया गया। उस प्रकरण के समय पी चिंदम्बरम के केन्द्रीय मंत्री रहते हुए यह प्रकरण हुआ। चिंदम्बरम पर अपने पद का दुरप्रयोग कर उनके परिजन को इस प्रकरण में लाभ पंहुचा। उन पर फेमा के अंतरगर्त जांच चल रही थी। इस गिरफ्तारी से जहां राजनेतिक क्षेत्र खासकर कांग्रेस में खलबली मच गयी। इसका न्यायालय में क्या परिणम निकलता है यह अलग है परन्तु भ्रष्टाचार के आरोपी बडे नेताओं की गिरफ्तारी से भ्रष्टाचार के आरोपों से परेशान देश की आम जनता में सरकार को मजबूती मिलती है। उसे बडे नेताओं के गिरफ्तार होने से लोगों के दिल में चैन मिलता है।

About the author

pyarauttarakhand5