उत्तराखंड

जुड़ें मुख्यमंत्री उत्तराखंड से  मोबाइल एप के जरिये

13

अपने स्मार्टफोन के माध्यम से मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत  को भेजें अपने सुझाव व शिकायतें

 

मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत गुड गवर्नेंस और जनता के साथ बेहतर संवा के लिए लगातार प्रयासरत हैं। सोशल मीडिया और तकनीक के जरिए मुख्यमंत्री जनसंवाद में सक्रिय हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री ने Trivendra Singh Rawat एप लाॅन्च किया।

  • एप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करें 
  •  इंग्लिश और हिन्दी दोनों भाषाओं में है एप का कंटेंट

उत्तराखण्ड की जनता अब अपने स्मार्टफोन के माध्यम से मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत से सीधे जुड़ सकती है। गुड गवर्नेंस और जनता के साथ बेहतर संवाद के लिए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत लगातार प्रयासरत हैं। सोशल मीडिया और तकनीक के जरिए मुख्यमंत्री जनसंवाद में सक्रिय रहे हैं। इसी कड़ी में आज मुख्यमंत्री ने TrivendraSinghRawat एप्प को लॉन्च किया।

यह एप्प जनता से सीधा संवाद स्थापित करने, जन शिकायतों को सुनने और उनके त्वरित निस्तारण में मददगार साबित होगा। मुख्यमंत्री  त्रिवेंद्र सिंह रावत की ये कोशिश होगी कि एप्प पर आने वाली जनशिकायतों का संज्ञान लेकर उनका त्वरित निस्तारण किया जा सके। एप्प के माध्यम से आप देश के किसी भी कोने से सीधे मुख्यमंत्री से जुड़ सकेंगे। अपनी शिकायतें और सुझाव सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय तक भेज सकेंगे। इस तरह मोबाइल से ही इस एप्प को सभी एंड्रॉयड मोबाइल फोन पर डाउनलोड किया जा सकता है। इस एप के कंटेंट इंग्लिश और हिन्दी दोनों ही भाषाओं में पढे़ जा सकते है।

इस एप्प के जरिए समाधान पोर्टल पर भी शिकायतें और सुझाव दर्ज किए जा सकते हैं। इस एप्प के जरिए उत्तराखंड सरकार से संबंधित सभी खबरों को एक क्लिक से पढ़ या वीडियो देख सकते हैं। सरकार की योजनाओं की जानकारी, उनकी प्रगति और नए प्रयासों के बारे में एप्प से जानकारी मिल सकेगी।

इस पर एप्प पर मा. मुख्यमंत्री जी द्वारा किए गए ट्वीट देखे जा सकते हैं।एप्प पर सभी जिलों के जिलाधिकारियों व एसएसपी के फोन नंबर मौजूद हैं। जरूरत पड़ने पर जनता सीधे संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर सकती है।

युवा वर्ग सीधे तौर पर एप्प के जरिए मुख्यमंत्री से जुड़ सकते हैं। इसके अलावा बीजेपी के कार्यकर्ता अपने क्षेत्र की समस्याओं व सुझावों को मुख्यमंत्री से साझा कर सकते हैं। एप्प के जरिए मुख्यमंत्री जी के दैनिक भ्रमण और कार्यक्रमों की जानकारी भी मिल सकेगी।

एप्प से अपने आसपास और क्षेत्र की किसी भी घटना या कार्यक्रम की सूचना सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय को भेजी जा सकती है।

क्या है एप इस एप की खासियत 

  • हिंदी और इंग्लिश दोनों भाषाओँ में हैं कंटेंट
  • सरकरी योजनाओं की जानकारी भी इस एप के माध्यम से जान सकते है
  • एप पर सभी जिल्लों से जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक के कांटेक्ट नंबर भी मोजूद होंगे
  • एप पर मुख्यमंत्री के ट्वीट भी देखे जा सकते है
  • एप पर आप सरकार से जुडी सारी ख़बरें पड़ सकते हैं
  • मुख्यमंत्री के दैनिक कार्यक्रम व दौरों के बारे में भी जान सकते है
  • एप के जरिये आप अपने आस पास की घटना मुख्यमंत्री कार्यालय भेज सकते है

About the author

pyarauttarakhand5