देश

पुलिस की अनुमति के बिना कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी सहारनपुर के लिए दिल्ली से हुए रवाना

सहारनपुर में प्रवेश करने से पहले रोक सकती है पुलिस। राहुल गांधी दे सकते हैं गिरफ्तारी।

नई दिल्ली (प्याउ)।  27 मई को दस बजे राहुल गांधी दिल्ली से दो गुटों के बीच हुए संघर्ष में धधक रहे सहारनपुर के लिए रवाना हो गये। हालांकि उप्र पुलिस प्रशासन ने किसी भी नेता को सामान्य स्थिति होने तक सहारनपुर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी है। पर इसके बाबजूद राहुल गांधी सहारनपुर जा रहे है। इससे संभावना है कि राहुल गांधी को उप्र में प्रवेश करते ही या सहारनपुर प्रवेश करते ही रोक दिया जायेगा। इसके विरोध में राहुल गांधी दे सकते हैं गिरफ्तारी या उनको कर सकती है पुलिस गिरफ्तारी।
बसपा प्रमुख मायावती के तनावयुक्त सहारनपुर दौरे के बाद सहारनपुर में हुई दो गुटों की हिंसा से सबक लेकर प्रशासन ने स्थिति सामान्य होने तक किसी भी नेता को सहारनपुर का दौरा करने की इजाजत न देने का सही निर्णय लिया है। क्योंकि नेता अपने वोटबैंक बचाने के लिए या अपने विरोधी शासन पर निशाना साधने के लिए ऐसे आरोप प्रत्यारोप लगाते हैं जिससे क्षेत्र में शांति बहाली पर लग सकता है ग्रहण!

राहुल गांधी का यह दौरा सहारनपुर पीडितों का ढाढश बंधाने के लिए बताया जा रहा है। परन्तु राजनैतिक दलों की यह मजबूरी भी है कि वह न चाहते भी ऐसे स्थानों का दौंरा करते हैं चाहे प्रशासन भले ही उनको वहां जाने से रोक कर गिरफ्तार क्यों न कर ले।
राजनैतिक दलों को अपना वोट बैंक बचाने व विरोधियों द्वारा पीड़ितों का हाल तक न लेने के भविष्य में लगने वाले आरोपों को रौंदने के ऐसा कदम उठाना पड़ता है। क्योंकि सपा, कांग्रेस व बसपा सहित विरोधी राजनैतिक दल इस घटना के लिए सत्तारूढ़ भाजपा को दोषी मान रहे हैं। वहीं सत्तारूढ़ भाजपा की सरकार इसके लिए विरोधी दलों को षडयंत्र करके भाजपा को बदनाम करने का आरोप लगा रही है। वहीं पहले राहुल गांधी के साथ उप्र के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश के भी सहारनपुर जाने की खबरे आ रही थी । वे भी राहुल गाध्ंाी की तरह सहारनपुर जाने की कोशिश कर सकते है।

About the author

pyarauttarakhand5