देश

भ्रष्टाचारी केजरीवाल को कालर पकड कर तिहाड जेल ले जाऊंगा-कपिल मिश्रा

कपिल मिश्रा ने किया केजरीवाल व आप पार्टी पर सबूतों के साथ फर्जी कंपनियों से करोड़ों रूपये का चंदा ले कर छुपाने का आरोप

14 मई को किया  खुलासा करने के बाद बेहोश हुए कपिल मिश्रा

नई दिल्ली(प्याउ)। कपिल मिश्रा ने आज तमाम सबूत पेश करते हुए कहा कि आज स्पष्ट हो गया कि केजरीवाल भ्रष्ट है। उन्होने कहा कि अब भ्रष्ट केजरीवाल को मुख्यमंत्री की कुर्सी पर से कालर पकड कर तिहाड जेल ले जा कर दंम लेंगे। श्री मिश्रा संवाददाता सम्मेलन करते करते बेहोश हो गये। उन्हें ऐम्बुलेंश से अस्पताल ले जाया जा रहा है। वे 5 दिन से अनशन पर हैं। उन्होने कहा कि वे अनशन नहीं तोड़ेगे।
अरविंद केजरीवाल पर 2 करोड़ रूपये लेने का आरोप लगाने के बाद केजरीवाल सरकार के पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा ने 14 मई को 11 बजे अपने सरकारी आवास में एक खचाखच भरे संवाददाता सम्मेलन में आप पार्टी व केजरीवाल पर दूसरा बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि अरविन्द केजरीवाल ने देश के साथ धोखा दिया। देश के सामने सच रखने आया हॅू। सच बहुत ही गंभीर है। कुछ ऐसी जानकारी देश के सम्मुख रखना चाहता हॅू। जो देश के साथ धोखा किया गया। जो दस्तावेज के साथ रख रहा हॅू।
खुलासा करने से पहले भगवान हमें शक्ति दे।
अरविन्द केजरीवाल ने पर्दे के पीछे काले कारनामें किये। काले धन को सफेद करने का काम किया। फर्जी कंपनियों के द्वारा यह धन बदला गया। कल 15 मई को सीबीआई कार्यालय में 11 बजे जा कर सीबीआई से शिकायत करने जाऊंगा। 2013-2014 को 457406911 करोड़ बैंक में था  पर बेबसाईट पर डाला गया 19 8232820 रूपये ए चुनाव आयोग को डाला गया 94225425 डाला गया।
जब चुनाव आयोग ने सवाल उठाया तो 300875380 रूपये होने का जवाब  दिया।
वहीं बैंकों में दिखाया गया 14-15 में 65 करोड़ दिखाया गया। यानी केजरीवाल ने गलत ढ़ग से कार्यकर्ता, जनता, चुनाव आयोग व आयकर  विभाग को झूठी जानकारी दी गयी।
तीन साल तब काले धन को सफेद करते रहे। कई फर्जी कम्पनियों से 2 करोड़ रूपये सहित करोड़ो रूपये का चंदा लिया गयां। जो चुनाव आयोग से छुपाया गया। ये फर्जी कम्पनियों से रात के 12 बजे चंदे दिये गये। इनमें 12 कम्पनियों का चार्टड एकाउंटेड वही आदमी है जिस पर कार्यवाही काले धन को सफेद करने का आरोप है। यह सब अरविन्द केजरीवाल की जानकारी में हुआ।
इन फर्जी कम्पनियां ने आप पार्टी को चंदा दिया। इनमें शिव चरन गोयल, दीपक अग्रवाल,मुशीलाल, सचिन कुमार गुप्ता, सहित अनैक लोगों पर फर्जी चंदा लेने की बात कही। इन चंदे को चुनाव आयोग से छुपाया गया।
पार्टी में कभी पैंसे की कमी नहीं थी पर फिर भी जनता से चंदा लिया गया। इसमें ंकई संदेहास्पद चैक आयें। इनमें 35-35 करोड़ रूपये के चैक दिये।

About the author

pyarauttarakhand5