देश

9 राज्यों की श्रीनगर लोकसभा सहित 10 विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव में मतदान शुरू, 13 अप्रैल को घोषित होंगे परिणाम

पंजाब में विधायक बनने में असफल रहे दिल्ली के रजोरी गार्डन के पूर्व विधायक जरनैल सिंह को नहीं बनाया आप ने प्रत्याशी

नई दिल्ली(प्याउ)। आज 9 अप्रैल को 9 राज्यों ंकी श्रीनगर लोकसभा सीट व  10 विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव में मतदान शुरू हो गया।  इसके परिणाम 13 अप्रैल को घोषित किये जायेंगे। इन उपचुनावों को सुरक्षित व निष्पक्ष कराने के लिए प्रशासन ने पर्याप्त व्यवस्था कर रखी है। जम्मू कश्मीर की प्रतिष्ठित श्रीनगर लोकसभा उपचुनाव को देखते हुए पूरे लोकसभा क्षेत्र के बडगाम, गदरबल व श्रीनगर जनपदों में 8 अप्रैल की रात्रि के बाद रविवार तक इंटरनेट सेवायें बंद कर दी गयी हैं। गौरतलब है कि इस उपचुनाव में व्यवधान डालने के लिए तमाम पाकपरस्त आतंकी ताकतें अपनी पूरी ताकत लगाये हुए है। पर प्रशासन की मजबूत तैयारियों को देखते हुए चुनाव शांतिपूर्ण होने की आशा व्यक्त की जा रही है।
वहीं दूसरी तरफ दिल्ली सहित 8 राज्यों की 10 विधानसभा सीटों के लिए हो रहे उपचुनाव में। दिल्ली की रजोरीगार्डन सीट पर आप पार्टी के विधायक जरनैल सिंह ने हाल में सम्पन्न हुए पंजाब चुनाव में विधायक का चुनाव लड़ा था। भले ही जरनैल सिंह को सफलता नहीं मिली पर ऐसा अनुमान लगाया जा रहा था कि अगर पंजाब में पूर्ण बहुमत से आप सत्तासीन होती तो केजरीवाल, जरनैल सिंह को मुख्यमंत्री के पद पर आसीन कर सकते है। लगता है इसी आश से रजोरी गार्डन दिल्ली के विधायक रहे जरनैल सिंह ने वरिष्ठ नेताओं द्वारा इस्तीफा न देने की सलाह को दरकिनारे करके अतिउत्साह में विधायकी से इस्तीफा दे दिया। पंजाब चुनाव परिणाम न केवल आप पार्टी के आशाओं पर बज्रपात करने वाला रहा अपितु जरनैल सिंह की राजनीति पर ग्रहण लगाने वाला रहा। पंजाब से हारने के बाद दिल्ली की रजोरी गार्डन विधानसभा उपचुनाव में भी आप पार्टी ने जरनैल सिंह को अपना प्रत्याशी न बना कर अन्य कार्यकत्र्ता को प्रत्याशी बनाया। इस प्रकार जरनैल सिंह न दिल्ली के ही विधायक रहे व नहीं पंजाब में विधायक ही बन पाये।
9 अप्रेल को दिल्ली सहित 8 अन्य राज्यों में विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव में हिमाचल प्रदेश की भोरंज, असम की धेमाजी सीट,  पश्चिम बंगाल की कांठी, मध्य प्रदेश में भड जिले की अटेर और उमरिया जिले की बांधवगढ़ सीट,राजस्थान कीधौलपुर,झारखंड में पाकुड़ जिले की लिट्टीपाड़ा व  कर्नाटक  की  नंजनगढ़  विधानसभा सीट शामिल है.

About the author

pyarauttarakhand5