देश

केजरीवाल सरकार भ्रष्टाचार में कांग्रेस का अनुसरण कर रही है-विजय गोयल

नई दिल्ली – 7 अप्रैल, 2017  केन्द्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री विजय गोयल ने कहा कि कांग्रेस एक बार फिर दिल्ली की जनता की आंखों में धूल झोंकने की तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कांग्रेस को लगता है कि पंजाब एवं गोवा में आम आदमी पार्टी से बेहतर प्रदर्षन करने के कारण दिल्ली की जनता को भी अब वह गुमराह कर सकती है। श्री गोयल ने कहा कि दिल्ली की जनता कांग्रेस की शीला दीक्षित सरकार के भ्रष्टाचार विशेषकर काॅमनवेल्थ गेम, सीएनजी, लो फ्लोर बस और जलबोर्ड टैंकर घोटाले अभी भूली नहीं है वर्तमान अरविंद केजरीवाल सरकार भ्रष्टाचार में कांग्रेस का अनुसरण ही कर रही है। जो कल तक दूसरों के खिलाफ जांच रिपोर्टें लेकर घूमते थे आज खुद जांच रिपोर्टों से बच कर भाग रहे हैं। श्री गोयल ने कहा कि दिल्ली की जनता की जो आज दुर्दशा है उसके लिये कांग्रेस वर्तमान केजरीवाल सरकार से ज्यादा दोषी है क्योंकि आम आदमी पार्टी को राजनीतिक अस्तित्व में लाने में 2011-12 में कांग्रेस ने सहयोग किया और फिर 2013 में केजरीवाल सरकार बनवाकर दिल्ली में निष्क्रियता, भ्रष्टाचार और संविधानिक गतिरोध का दौर प्रारम्भ करवाया।

गोयल ने कहा कि दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष आज नगर निगमों को सक्षम बनाने के अनेक दावे कर रहे हैं पर जनता को याद है कि 2002 से 2007 के कांग्रेस शासित निगम में दिल्ली में क्या हाल था जिसके फलस्वरूप कांग्रेस बुरी तरह हारी थी जिसके बाद जनता ने 10 साल तक भाजपा को चुना और अब पुनः तीनों निगमों में भाजपा को ही सेवा का मौका देगी।

उन्होंने कहा दिल्ली की जनता को याद है कि शीला दीक्षित सरकार ने बिना सोचे समझे 2012 में नगर निगम का बंटवारा किया और फिर पूर्वी दिल्ली नगर निगम के साथ तो विशेष धोखा किया और उन्हें सीड मनी के 300 करोड़ रूपये तक नहीं दिये, वर्तमान केजरीवाल सरकार भी गत दो वर्षों से उसी परिपाटी पर चलकर निगमों को आर्थिक रूप से पंगु करती रही है। श्री विजय गोयल ने कहा कि इस चुनाव में आम आदमी पार्टी तीसरे स्थान पर खिसक गई है और उसके कारण केजरीवाल दल बौखला गया है पर कांग्रेस जो न केन्द्र और न दिल्ली सरकार में है न जाने किस आधार पर जनता से दिल्ली के विकास की बात कर रही है।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी एवं कांग्रेस दोनों सत्ता लोलुप हैं और 2013 की तरह कभी भी पुनः गठबंधन कर सकते हैं। दिल्ली की जनता इन दोनों दलों की घटिया राजनीति को समझती है और बेहतर दिल्ली के विकास के लिए भारतीय जनता पार्टी को समर्थन देगी। जारी..2 2. श्री विजय गोयल ने कहा कि अगर कांग्रेस शीला दीक्षित सरकार में पांच साल में इतने भ्रष्टाचार नहीं करती तो आम आदमी पार्टी की सरकार नहीं आती।

1. 2011 का पानी मीटर घोटाला जिसमें शीला दीक्षित के चैयरमेन रहते हुए 48 करोड़ रूपए के ढाई लाख नाॅन एएमआर मीटर की खरीद हुई और टेंडर के नियम बदले गए।

2. काॅमनवेल्थ गेम्स में भारी भ्रष्टाचार और घोटाले। 3.

शुंगलू कमेटी सीएजी की रिपोर्ट में शीला दीक्षित पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे।

4. अनधिकृत कालोनियों को नियमित नहीं किया गया और झूठे प्रोविजन सर्टिफिकेट का लाॅलीपोप सोनिया गांधी के हाथों से बंटवाया गया।

5. बिजली के तेज भागते हुए मीटर का घोटाला।

6. राजीव गांधी आवास रत्न योजना में गरीब लोगों से 100-100 रूपए के रजिस्टेªन फाॅर्म भरवाकर करोड़ों रूपए इकट्ठे कर लिए गए, एक को भी मकान नहीं दिया।

7. कनाॅट प्लेस के सौन्दर्यीकरण के लिए लाल पत्थर की खरीद में घोटाला।

8. जाली राषन कार्ड बनवाकर मिट्टी के तेल और खाद्यान्न वितरण में घोटाला किया।

9. विदेशी स्ट्रीट लाइटों को सामान्य से बहुत अधिक मूल्यों पर खरीद कर 10,000 करोड़ रूपए का घोटाला किया।

10. दिल्ली के स्कूलों में कम्प्यूटर घोटाला।

11. स्मार्ट कार्ड घोटाला। 12. लो फ्लोर बस घोटाला।

About the author

pyarauttarakhand5