पीएम मोदी ने कहा चमकी बुखार हमारे लिए शर्मिंदगी की बात है ये हमारी विफलता भी है
7 years ago
133 Views
आज राज्यसभा में पीएम मोदी का एक बड़ा बयान आया है। जो बिहार में फैले चमकी बुखार को लेकर आया है। राज्य सभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद के लिए बोल रहे थे। उन्होंने कहा की चमकी बुखार हम सभी के लिए शर्मिन्दगी की बात है की देश के आजाद होने के बाद से अब तक हम ऐसी विफलता झेल रहे है। उन्होंने कहा की ये बीमारी हमारी विफलता का परिणाम है। प्रधानमंत्री ने कहा की हमे इसको गंभीरता से लेना होगा। और हमको टीकाकरण का प्रोग्राम को आगे तेजी से बढ़ाना होगा।
आपको बता दे की बिहार में फैली इस चमकी बुखार की वजह से अब तक बच्चो की मौत का आंकड़ा 200 पार होने को है। सबसे ज्यादा यह मौतें बिहार के मुज्जफरपुर में हुई है जहा अकेले मौतों का आंकड़ा 150 पहुंचने वाला है