Chamoli उत्तराखंड देश

चमोली में निर्माणाधीन सुरंग दुर्घटना में 7 मजदूर मरे, 19 बचाये व 3 की तलाश जारी,मुख्यमंत्री धामी ने किया निरीक्षण

चमोली, 14 अगस्त 2026 (प्याउ)।

मुख्यमंत्री धामी ने आज 14 अगस्त 2026 को सीमांत प्रांत उत्तराखंड के जनपद चमोली के मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन
दुर्घटना ग्रस्त सुरंग अंदर जाकर बचाव एवं राहत कार्यों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश दिये।

गौरतलब है सीमांत प्रांत उत्तराखंड के जनपद चमोली के मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में मलबा एवं पानी भरने की घटना से लगभग 3 किलोमीटर लंबी सुरंग के लगभग 1.50 किलोमीटर हिस्से में 13 अगस्त 2024 को हुये भूधंसाव के कारण मलबा एवं पानी आने से 7 मजदूर की दर्दनाक मोत हो गई।जिलाधिकारी गौरव कुमार ने मुख्यमंत्री को विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि घटना में अभी तक 7 लोगों की दुखद मृत्यु हुई। टनल में फंसे शेष 3 हैं। इस सुरंग में फंसे 22 लोगों में से अब तक 19 लोगों को बाहर निकाला जा चुका है, जबकि शेष 3 लोगों की तलाश एवं बचाव खोज अभियान लगातार जारी है। घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय गोपेश्वर लाया गया है, जहां स्वास्थ्य विभाग एवं चिकित्सकों की टीम द्वारा उनका उपचार एवं स्वास्थ्य की लगातार निगरानी की जा रही है।

बचाव अभियान की स्थिति का जायजा लेने के उपरांत मुख्यमंत्री ने जिला अस्पताल गोपेश्वर पहुंच कर घायल श्रमिकों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और उनसे बातचीत की।
मुख्यमंत्री ने श्रमिकों से उनके स्वास्थ्य एवं उपचार के बारे में जानकारी ली तथा अस्पताल में उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा व्यवस्थाओं के संबंध में चिकित्सकों से भी जानकारी प्राप्त की तथा चिकित्सकों को घायल श्रमिकों को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने तथा उनके उपचार में किसी भी प्रकार की कमी न रहने देने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि रेस्क्यू अभियान के साथ-साथ घायलों के उपचार, परिजनों की सहायता एवं घटनास्थल पर आवश्यक व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की कमी न हो। उन्होंने बचाव दलों के साथ निरंतर समन्वय बनाए रखते हुए अभियान को पूरी गंभीरता एवं सावधानी के साथ संचालित करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री के साथ इस दौरान काबीना मंत्री एवं प्रभारी मंत्री भरत चौधरी, थराली विधायक भूपाल राम टम्टा, जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट, राज्य मंत्री हरक सिंह, पूर्व काबीना मंत्री राजेंद्र भंडारी, नगर पंचायत अध्यक्ष आरती नवानी, सभासद राजा जोशी, आपदा सचिव विनोद कुमार सुमन, गढ़वाल आयुक्त आनंद स्वरूप, आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप, जिलाधिकारी गौरव कुमार, पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार, उपजिलाधिकारी राजकुमार पांडेय, चंद्रशेखर वशिष्ठ सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी व कार्मिक उपस्थित रहे।

About the author

pyarauttarakhand5