उत्तराखंड देश

जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग ने विशेष अभियान 4.0 के स्वच्छता लक्ष्यों को प्राप्त करके की विशेष अभियान 5.0 की तैयारी

azadi ka amrit mahotsavदेश भर में 272 से अधिक स्थलों की सफाई की गई और अपशिष्ट के निपटारे से 1.22 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ

 

 19 सितंबर 2025, दिल्ली से पसूकाभास  

जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग, जल शक्ति मंत्रालय और संबंधित संगठनों ने लंबित मामलों को कम करने और स्वच्छता को संस्थागत बनाने के लिए नवंबर, 2024 से अगस्त, 2025 तक विशेष अभियान 4.0 चलाया था।

अभियान के दौरान देश भर में 272 से अधिक स्थलों की सफाई की गई और अपशिष्ट के निपटारे से 1.22 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया गया।

नवंबर, 2024 से अब तक 34,644 वर्ग फुट से अधिक स्थान खाली किया गया और 1.22 करोड़ राजस्व अर्जित किया गया, 2130 भौतिक फाइलों का निपटारा करके 2,749 से अधिक जन शिकायतों का समाधान किया गया।

जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग और उसके संबंधित संगठनों ने विशेष अभियान की गतिविधियों को जारी रखा है, अभियान से जुड़ी उपलब्धियों की मासिक रिपोर्ट नवंबर 2024 से नियमित रूप से एससीडीपीएम पोर्टल पर अपलोड की जा रही है।

नवंबर 2024 से अगस्त 2025 तक विभाग और उसके संगठनों की मुख्य उपलब्धियां इस प्रकार हैं:

क्र.सं. पैरामीटर उपलब्धियों
1 वीआईपी संदर्भों का निपटारा 355
2 पीएमओ संदर्भों का निपटारा 154
3 जन शिकायतों का निपटारा 2,749
4 पीजी अपील का निपटारा 222
5 संसदीय आश्वासन 15
6 भौतिक फ़ाइलों की समीक्षा 9,407
7 हटाई गईं भौतिक फ़ाइलें 2130
8 ई-फाइलों की समीक्षा 3611
9 बंद की गईं ई-फाइलें 156
10 स्थलों की सफाई 272
11 खाली किया गया स्थान (वर्ग फुट में) 34,644
12 अर्जित राजस्व (रु. में) 1,22,68,684

विभाग ने विशेष अभियान 5.0 की रूपरेखा तैयार कर ली है और सभी कार्यालयों एवं संगठनों को इसके बारे में सूचित कर दिया गया है।

***

 

About the author

pyarauttarakhand5