तकनीक दुनिया देश

प्रधानमंत्री मोदी ने उधमपुर-श्रीनगर-बारामुल्ला रेल लिंक (USBRL) परियोजना व 359 मीटर की ऊंचाई पर बने दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे आर्च पुल को राष्ट्र को किया समर्पित

प्यारा उत्तराखण्ड डाट काम 

आज 6 जून 2025 को प्रधानमंत्री मोदी ने कटरा में 46,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली अनेक विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और राष्ट्र को समर्पण किया।

➡️ #प्रधानमंत्री ने उधमपुर-श्रीनगर-बारामुल्ला रेल लिंक (USBRL) परियोजना को भी राष्ट्र को समर्पित किया। लगभग 43,780 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 272 किलोमीटर लंबी इस परियोजना में 36 सुरंगें (जो कुल 119 किलोमीटर तक फैली हैं) और 943 पुल शामिल हैं।

➡️ प्रधानमंत्री ने जम्मू-कश्मीर में विभिन्न सड़क परियोजनाओं का भी शिलान्यास और उद्घाटन किया।

मोदी ने इस कार्यक्रम को भारत की एकता और संकल्पशक्ति का भव्य प्रतीक बताया। मां वैष्णो देवी के आशीर्वाद से आज कश्मीर की घाटी भारत के रेल नेटवर्क से जुड़ गई है।

उधमपुर–श्रीनगर–बारामुल्ला रेल लाइन परियोजनाएं केवल नाम मात्र नहीं हैं, बल्कि ये जम्मू-कश्मीर की नई ताकत और पहचान का प्रतीक हैं।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने कटरा, जम्मू-कश्मीर में चेनाब ब्रिजऔर अंजी ब्रिज के उद्घाटन के अवसर पर स्मारक सिक्के और डाक टिकट जारी किए।नदी से 359 मीटर की ऊंचाई पर स्थित वास्तुकला का चमत्कार चिनाब रेल पुल दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे आर्च ब्रिज है।

➡️ अंजी ब्रिज भारत का पहला केबल-स्टेड रेल ब्रिज है जो इस चुनौतीपूर्ण भूभाग में राष्ट्र की सेवा करेगा।

About the author

pyarauttarakhand5