Haridwar • उत्तराखंड • देश

हरिद्वार में बीकॉम छात्रा के शव को सूटकेस में बंद कर नहर में फेंकने जा रहे “गुलबेज” को होटल मालिक ने दबौचा। जाने पूरा मामला ?

आये दिन हरिद्वार और रुड़की से ऐसी खबरे आती है जो देवभूमि उत्तराखंड को शर्मसार कर देती है नया मामला एक गेस्ट हाउस से सूटकेस में युवती का शव रखकर ले जा रहे युवक का आया है अभी तक की पूछताछ में आरोपी का नाम गुलबेज बताया जा रहा है जो ज्वालापुर के मोहल्ला घोसियान का निवासी है।

पुलिस पूछताछ में युवक ने कहा कि दोनों में थे प्रेम संबंध थे। लोगों के तंज से परेशान होकर युवती ने खुद ही जहर खाया है। शव गंगनहर में फेंकने जा रहा था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके आरोपी को जेल भेज दिया है।

यह मामला लगभग पांच बजे हरिद्वार के ज्वालापुर निवासी युवक स्कूटी पर एक सूटकेस लेकर मुकर्रबपुर स्थित गेस्ट हाउस में कमरा लेने आया था। कमरे में सूटकेस रखकर वह चला गया। कुछ देर बाद एक युवती को लेकर आया और कमरे में चला गया। रात करीब आठ बजे वह सूटकेस लेकर नीचे उतर रहा था। और वह पसीने में लथपथ देख मैनेजर ने उससे परेशानी पूछी। युवक ने बताया कि पेट में गैस बन रहा है। उसने बीस रुपये देकर मैनेजर से दवा लाने को कहा।

मैनेजर के जाते ही वह सूटकेस नीचे उतारने लगा। इस बीच गेस्ट हाउस की मालकिन ने सीसीटीवी कैमरे में युवक को इस हालत में देखा तो उसे शक हुआ। उसने मैनेजर को कॉल कर सूटकेस चेक करने की बात कही। मैनेजर दौड़कर आया और युवक से सूटकेस चेक करवाने की बात कही लेकिन उसने इनकार कर दिया। भागने का प्रयास करने लगा। मैनेजर ने शोर मचाया, लोगों ने युवक को पकड़ लिया। सूटकेस खोलकर देखा तो उसमें युवती का शव रखा था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचे और युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

वहीँ युवती की बात करे तो जाँच में अभी तक उसका पता मंगलोर की रहने वाली बताया जा रहा है। और वह बीकॉम की छात्रा बताई जा रही है

 

https://twitter.com/Himadri_Vasi/status/1507257396615208969

About the author

pyarauttarakhand5