Dehradun • Uttarakashi • उत्तराखंड • देश

क्या बाबा केदार के आशीर्वाद से फिर बनेगी प्रदेश में बीजेपी सरकार 2.O? चुनाव से पहले केदारनाथ धाम में करीब साढ़े तीन घंटे रहेंगे पीएम नरेंद्र मोदी

उत्तराखंड से जुडी बहुत बड़ी खबर आ रही है की 5 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केदारनाथ धाम के दर्शन के लिए आ रहे है। DM मनुज गोयल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पांच नवंबर को केदारनाथ दौरे का कार्यक्रम सुबह 7.40 बजे से 11.30 के बीच हो सकता है। इसके लिए जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा है।

वहीँ दूसरी और चारधाम तीर्थ पुरोहितो ने देवस्थानम बोर्ड को लेकर विरोध करने का निर्णय किया है, इसलिए तीन नवंबर को केदारनाथ कूच किया जाएगा। इसके बाद भी सरकार नहीं चेती तो पांच नवंबर को पीएम के दौरे का विरोध किया जाएगा।  लेकिन सरकार ने भी तीर्थ पुरोहितो को मनाने के लिए सरकार ने भी अपना जोर लगाना शुरू कर दिया और बड़े बड़े कैबिनेट मंत्रीयों हरक सिंह रावत और बाकि लोगों को इसकी जिम्मेदारी दी है और संभवतः सीएम पुष्कर धामी खुद मना सकते है।

मोदी के केदारनाथ कार्यक्रम जारी-

5 Nov को सुबह 6:50 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट देहरादून पहुचेंगे
सुबह 8 बजे दून से केदारनाथ हेलीपैड पहुचेंगे
8 से 8:30 बजे तक बाबा केदार के दर्शन करेंगे
दोपहर 12 बजे तक धाम में कार्यक्रमों में मौजूद रहेंगे

पीएम मोदी के दौरे के दौरान उनके द्वारा केदारनाथ पुनर्निर्माण के पहले चरण में पूरे हो चुके निर्माण कार्यों का लोकार्पण व दूसरे चरण में लगभग 120 करोड़ की लागत से होने वाले कार्यों का भूमि पूजन व शिलान्यास किया जाना है।

आपको बता दे की केदारनाथ धाम के कपाट भैयादूज पर्व पर छह नवंबर को शीतकाल के लिए बंद किए जाएंगे।

About the author

pyarauttarakhand5