Haldwani • Nainital • Pithoragarh • उत्तराखंड • देश

उत्तराखंड के चकराता में बड़ा भयंकर हादसा, 13 की मौत 3 गंभीर रूप से घायल

आज का दिन उत्तराखंड के लिए सबसे दुखद दिन है क्यूँकि चकराता में आज एक दर्दनाक हादसा हो गया है। यह हादसा चकराता के सुदूरवर्ती इलाके त्यूनी रोड पर सुबह करीब दस बजे हुआ है। चकराता क्षेत्र देहरादून जिले में पड़ता है। बताया जा रहा है कि चकराता के भरम खत के बायला गांव से विकासनगर जा रही गाड़ी (यूटिलिटी) रविवार सुबह बायला-पिंगुवा मार्ग पर गांव से आगे अनियंत्रित हो गई गहरी खाई में गिर गई।

बताया जा रहा है की वाहन में 16 लोग सवार थे। हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई है और 3 लोग गंभीर घायल हैं। 13 मृतकों के शव खाई से बरामद कर लिए गए हैं।

पुलिस-प्रशासन को सूचना दे दी गई है। फिलहाल, स्थानीय लोगों द्वारा राहत-बचाव कार्य किया जा रहा है। लगातार उत्तराखंड में ऐसे हादसे बढ़ते जा रहे है हर रोज़ लोग अपनी जान गवां रहे है जिसको लेकर सरकार को जल्द पुख़्ता रणनीति के साथ सामने आना पड़ेगा तभी ऐसी घटनायें रोक सकते है

About the author

pyarauttarakhand5