Udham Singh Nagar • उत्तराखंड • देश

उधम सिंह नगर में बेटी की शादी से लौट रही मां और परिवार के अन्य सदस्य समते 4 की मौत

  • उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आ रही है जिसमें किच्छा के बसंत गार्डन में रहने वाले जगदीश गोयल की पुत्री का विवाह सोमवार की रात को गदरपुर में संपन्न हुआ था ।लेकिन किसको पता था की शादी सम्पन से होने की ख़ुशी मातम में बदल जाएगी।

  • उसी शादी से वापस लौटने के दौरान उनकी कार किच्छा स्थित इंटराक कंपनी के सामने हादसे का शिकार होकर बिजली के पोल से टकराकर खड्डे में जा गिरी।

  • जिस हादसे में वह से गुजर रहे राहगीर भी कार की चपेट में आ गया और किशनपुर निवासी चरण सिंह और कार सवार कुसुमलता और मंजू की मौके पर ही मौत हो गई, और सितारगंज निवासी चन्द्रावती की इलाज के दौरान मौत हो गई ।

  • वही घायलों की बात करे तो कार में सवार निर्मला देवी, रॉकी और अनीता गंभीर रूप से घायल हो गए । उनको रुद्रपुर में स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, और उनका इलाज अभी जारी है। इस हादसे के बाद से पुरे परिजनों में मातम छाया हुआ है।

  • चश्मदीदों की माने तो यह हादसा आदित्य चौक के निकट मॉर्निंग वॉक पर निकले एक व्यक्ति को बचाने के चक्कर में हुआ जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर गड्डे में जा गिरी।

About the author

pyarauttarakhand5