Chamoli • Dehradun • Pauri • उत्तराखंड • देश

त्रिवेंद्र सिंह रावत ने नए मुख्यमंत्री कोछोटे भाई कहते हुए दी बधाई

  • तीरथ सिंह रावत के मुख्यमंत्री की शपथ लेने के बाद उनको बधाई देने का सिलसिला जारी है।

  • बधाई देने में पीएम मोदी से लेकर उत्तराखंड के तमाम बड़े नेता शामिल है। इसी क्रम में अब जिनकी बधाई थोड़ी देर पहले आयी है वे है प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत जिनकी विदाई के बाद ही उत्तराखंड में अब तीरथ सरकार का आगमन हुआ। कई लोग जोक के रूप में कह रहे है की उत्तराखंड में पहले भी TSR(त्रिवेंद्र) की सरकार थी और अब भी TSR(तीरथ) है

  • पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ट्वीट करके कहा की ” मेरे छोटे भाई एवं पौड़ी लोकसभा सांसद श्री @TIRATHSRAWAT जी को उत्तराखंड का नया मुख्यमंत्री चुने जाने पर हार्दिक बधाई।”

  • थोड़ी देर पहले उन्होंने अपने ट्विटर पर बायो में अपनी प्रोफाइल में पूर्व मुख्यमंत्री लिख दिया है लेकिन बड़ी अजीब सी बात यह है की जो उन्होंने अब प्रोफाइल फोटो लगाई है वह उनकी अभी की परिस्थिति के बिलकुल विपरीत है उ

  • न्होंने जो फोटो लगाई है उसमे वे ठहाके और ताली ब

  • जाते नजर आ रहे है। जो हल्का अजीब सा लग रहा है की अभी उनका इस्तीफा हुआ है और उसके बाद वे अपने प्रोफाइल में ऐसी फोटो अपलोड कर रहे है। 

About the author

pyarauttarakhand5