देश

लोकसभा चुनाव 2024 की बजी रणभेरी, 19 अप्रैल से 1जून तक 7चरणों में होगा मतदान व 4जून को होगी मतगणना, उत्तराखंड 19 अप्रैल व दिल्ली 25मई को होगा मतदान

उप्र, बंगाल, बिहार  में 7चरणों में मतदान

देव सिंह रावत

आज चुनाव आयोग ने भारत में नई सरकार के  गठन के लिए लोकसभा चुनाव 2024की रणभेरी बजा दी। इसके तहत
देश में 7चरणों में मतदान होगा। 19 अप्रैल स,26अप्रैल,7मई,13मई ,20मई,25मई व 1जून तक सात चरणों में मतदान होगा। सभी  चरणों की मतगणना 4जून  को होगी। उत्तराखंड में मतदान को होगा।उप्र, बंगाल, बिहार, में  चरणों में मतदान होगा।

4 राज्यों की विधानसभाओं के भी चुनाव होंगे।

कुल 543 संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों में से 84 एससी और 47 एसटी के लिए आरक्षित हैं। इसके साथ बिहार, हरियाणा, गुजरात, झारखंड, महाराष्ट्र, तेलंगाना, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के 26 विधानसभा क्षेत्रों के लिए उपचुनाव का कार्यक्रम का भी ऐलान किया है।

इसके साथ देश में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो गई।
16 मार्च 2024की दोपहर 3 बजे नई दिल्ली के विज्ञान भवन के सभागार में आयोजित एक विशेष संवाददाता सम्मेलन में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने दो चुनाव आयुक्तों ज्ञानेश कुमार व सुखबीर सिंह संधू की उपस्थिति में देश के सभी 28राज्यों व 8 केंद्र शासित प्रदेशों में होने वाले लोकसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा की।
इसके तहत पहले चरण का मतदान, दूसरे चरण, तीसरे चरण, तीसरे चरण, चोथे चरण, पांचवें चरण,छटे चरण व सातवें चरण का मतदान होगा।

देश में मतदाताओं की संख्या 96.88करोड मतदाता अब लोकसभा चुनाव अप्रैल से मई माह में कराये जा रहे है। इसमें 49.72 करोड पुरूष,, 47.15 महिला व व 48044 तीसरे लिंग है। इस चुनाव में 100वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं की संख्या 2.38लाख है , 80से अधिक उम्र के मतदाताओं की संख्या 1.85करोड है। पहली बार मतदान करने वालों की संख्या 1.82करोड है।

लोकसभा चुनाव 2024 में 96.88 करोड मतदाता भाग लेंगे। वहीं 1952 में हुए पहले आम चुनाव में 17.32करोड मतदाता थे। जबकि 1999 में मतदाताओं की संख्या 62 करोड थी।

जहां सन् 2019 में हुए चुनाव 67 प्रतिशत मतदान हुआ।
सन1952 में 53 दलों ने भाग लिया।
सन 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में 673 दलों ने भाग लिया।इस चुनाव के लिए 91.20 करोड मतदाता थे ।
489

आयोग के संवाददाता सम्मेलन से पहले अटकलें लगाई जा रही थी कि  आंध्र प्रदेश, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश व सिक्किम में विधानसभाओं का कार्यकाल जून महीने में अलग-अलग तारीखों को खत्म हो रहा है, उनके भी चुनाव लोकसभा चुनाव 2024 के साथ कराया जाएगा।

इस चुनाव घोषणा से पहले किये गये एबीपी व सी वोटर सर्वे के अनुसार भाजपा नेतृत्व वाले राजग गठबंधन को 366 व 156 इंडिया गठबंधन व अन्य को 21सीटें मिलने का आंकलन है।

About the author

pyarauttarakhand5