देश

भाजपा ने जारी की लोकसभा चुनाव 2024 के 195 प्रत्याशियों की पहली सूची

भाजपा ने भाजपा ने जारी की लोकसभा चुनाव 2024 के प्रत्याशियों  की पहली सूची

अभी-अभी भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय दिल्ली में आयोजित विशेष संवाददाता सम्मेलन में उम्मीदवारों की पहली सूची में १९५ प्रत्याशियों का ऐलान किया।

16राज्यों व दो केंद्र शासित प्रदेश से। इसमें 28 महिलाओं उम्मीदवारों  को भी टिकट दी गई है । प्रधानमंत्री मोदी को बनारस, लखनऊ से राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी नागपुर से,  अमित शाह गांधीनगर व कोटा से ओम बिरला को उम्मीदवार बनाया गया। 34 केंद्रीय मंत्रियों को चुनाव में उतारा। गुजरात के 15, उत्तर प्रदेश की 51 प्रत्याशियों के नाम भी इसमें है। दिल्ली की पांच टिकटों की घोषणा की गई है, उत्तर पूर्वी दिल्ली से मनोज तिवारी, नई दिल्ली से बांसुरी स्वराज, चांदनी चौक से प्रवीण खंडेलवाल, दक्षिण दिल्ली से रामवीरसिंह विधूड़ी, पश्चिमी दिल्ली से कमलजीत सहरावत।

उत्तरप्रदेश मथुरा से हेमा मालिनी, विदिशा से शिवराज चौहान। उत्तराखंड की टिहरी से वर्तमान सांसद महारानी, नैनीताल से अजय भट्ट व अल्मोड़ा से अजय टम्टा। अमेठी से स्मृति ईरानी, मुजफ्फरनगर से संजीव बालियान, राजनाथ सिंह लखनऊ, फैजाबाद से लल्लू सिंह, गोरखपुर से रवि किशन, हरदोई से जयप्रकाश रावत, आजमगढ़ से दिनेश लाल यादव जौनपुर से कृपा शंकर सिंह, कुचबिहार से नीशिथ प्रमाणिक, कांति से सुभेन्दु अधिकारी, गौतम बुद्ध नगरसे महेश शर्मा, फतेहपुर सीकरी से राजकुमार, सीतापुर से राजेश वर्मा, कन्नौज से सुब्रत पाठक, झांसी से अनुराग शर्मा, अंबेडकर नगर से रितेश पांडे, आसनसोल से पवन सिंह आदि उम्मीदवार घोषित किए हैं। महाराष्ट्र व बिहार के प्रत्याशियों के बारे में अभी विचार नहीं किया गयाहै। जिनके टिकट कटे  उनमें दक्षिण दिल्ली से रमेश बिधूड़ी, नई दिल्ली से मीनाक्षी लेखी, भोपाल से प्रज्ञा  ठाकुर, पश्चिम दिल्ली से प्रवेश वर्मा, चांदनी चौक से हर्षवर्धन आदि।

 

About the author

pyarauttarakhand5