देश

भाजपा ने बनाया भजन लाल शर्मा को राजस्थान का मुख्यमंत्री

 

विधायक मंडल की बैठक में चुने गये नेता

देवसिंह रावत

आज 12 दिसंबर 2023 को सायं 4:30 बजे राजस्थान की राजधानी जयपुर में भाजपा विधायक मंडल की बैठक में भजनलाल शर्मा को राजस्थान के नए मुख्यमंत्री के लिए विधायक मंडल के नेता के रूप में चयनित किया गया।
गौरतलब है कि प्रकार से भारतीय जनता पार्टी में छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय व मध्य प्रदेश में मोहन सिंह यादव को मुख्यमंत्री के कोई आसीन करके देश की राजनीति में हड़कंप सा मचा दिया था। इसके बाद पूरे देश की नज़रें इस बात पर लगी हुई थी कि कौन बनेगा राजस्थान का मुख्यमंत्री? खासकर जिस प्रकार से पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया की पक्ष में भाजपा की अनेक विधायक खुलकर सामने आ रहे हैं उससे केंद्रीय नेतृत्व के सामने मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ सी सहज घोषणा करना आसान सा नहीं लग रहा था। इसके बावजूद सभी इस बात से आश्वस्त थे कि
भाजपा का वर्तमान नेतृत्व मोदी व शाह अवश्य ही राजस्थान में भी मुख्यमंत्री के पद पर ऐसे ही चौंकाने वाला चेहरे की ताजपोशी करेंगे।
गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव 2023 में कुल 200 विधानसभा सीट वाली राजस्थान विधानसभा की 199 सीटों के लिए 25 नवंबर को मतदान व 3 दिसंबर को मतगणना सम्पन्न हुआ। इस चुनाव में भाजपा को 115 सीट व कांग्रेस को 69 सीट मिलीं।
विधानसभा चुनाव 2023 में जनादेश अर्जित कर चुकी भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान के नये मुख्यमंत्री की चयन के लिए केंद्रीय नेतृत्व द्वारा भेजे गए तीन पर्यवेक्षकों रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सह-पर्यवेक्षक भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पाण्डेय और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावडे की उपस्थिति में विधायक मंडल की बैठक संपन्न हुई। बैठक में पर्यवेक्षकों ने सभी नवनिर्वाचित विधायकों से मिलकर उनका मंतव्य लिया।

बैठक में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सी.पी. जोशी, पर्यवेक्षकों के साथ सभी नवनिर्वाचित भाजपा विधायक उपस्थित रहे । मतगणना के बाद से आजतक मुख्यमंत्री पद के लिए पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा,बाबा बालकनाथ, दीया कुमारी, सी.पी. जोशी, केन्द्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, किरोड़ी मीणा, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, ओम माथुर व केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी सहित कई नेताओं के नामों की चर्चा रही।
नये मुख्यमंत्री की चयन के दिन ही बड़ी तेजी से कैलाश चौधरी का नाम यकायक सामने आया।कैलाश चौधरी वर्तमान में वे केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री, भारत सरकार हैं। वे बाड़मेर से लोकसभा सांसद हैं। पूर्व में वे राजस्थान की बायतु विधानसभा से विधायक थे। वे भारतीय जनता पार्टी के राजनेता हैं। कैलाश चौधरी लम्बे समय से राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से भी जुड़े हुए हैं। बीजेपी किसान मोर्चा राजस्थान के अध्यक्ष रहे। परंतु विधायक मंडल की बैठक के अंतिम समय पर जिस प्रकार से सानांगेर से पहली बार विधायक  बने भजनलाल शर्मा का नाम नये मुख्यमंत्री के लिए पारित किया गया।  उपमुख्यमंत्री  दीया सिंह व प्रेम चंद वैरवा होंगे। वासुदेव देवनानी  विधानसभा अध्यक्ष होंगे। जो संघ की पृष्ठभूमि होने के साथ प्रदेश भाजपा के महामंत्री भी हैं।

About the author

pyarauttarakhand5