देश

आज 9अक्टूबर 2023 को  12 बजे करेगा चुनाव आयोग मध्य प्रदेश,छतीसगढ,राजस्थान,तेलंगाना व मिजोरम विधानसभा चुनाव की घोषणा

चुनाव आयोग की चुनावी रणभेरी बजाने  से पहले ही राजनैतिक दलों ने शुरू कर दी  है 5 राज्यों की विधानसभा चुनावी जंग

 

नई दिल्ली से प्यारा उतराखण्ड डाट काम

आज 9अक्टूबर 2023 को  12 बजे करेगा चुनाव आयोग मध्य प्रदेश,छतीसगढ,राजस्थान,तेलंगाना व मिजोरम विधानसभा चुनाव की घोषणा करेगा। इन राज्यों में मतदान व मतगणना की तिथियों पर सभी राजनैतिक दल नजरें गढाये हुये हैं। हालांकि ऐसे बहुत कम मौके आये जब चुनाव की घोषणा से पहले प्रदेश की सत्ता में काबिज होने के लिये प्रमुखता से कमर कसे हुये राजनैतिक दलों ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा करके पूरे प्रदेश को चुनावी जंग के रंग में रंग दिया हो। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले  हो रहे इन पांच राज्यों की विधानसभा चुनाव को  एक प्रकार से सेेमीफाइनल के तौर पर देखा जा रहा है। खासकर केंद्र में आसीन भाजपा नेतृत्व वाली राजग गठबंधन की मोदी सरकार को हराने की हुंकार भरने वाले कांग्रेस सहित अधिकांश विपक्षी दलों द्वारा बनाये गये इंडिया गठबंधन इन विधानसभा चुनाव में कितना कारगर साबित होता है। हालांकि इंडिया गठबंधन इन चुनावों में मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ, राजस्थान व तेलंगाना में एक दूसरे के विरूद्ध मेंलड़ते नजर आयेंगे। यह विधानसभा चुनाव जहां मोदी के लिये अग्नि परीक्षा भी साबित होगी, वहीं इंडिया  गठबंधन के भविष्य की तस्वीर भी साफ करेगी।
यह विधानसभा चुनाव में जनादेश अर्जित करने के लिये राजग व इंडिया गठबंधन दोनों रातदिन एक किये हुये हैं। इन चुनाव से साफ हो जायेगो कि राजस्थान में मतदाता पूर्व की तरह सत्तारूढ दल को पटकनी देते हैं या यहां जादूगर गहलोत का जादू व वसुंधरा की उपेक्षा क्या गुल खिलाती है।  वहीं ं मध्यप्रदेश में  मामा चैहान का रास्ता कठिन लग रहा है। छत्तीसगढ में बधेल व तेलंगाना में राव अपना परचम बरकरार रख पाते हैं या नहीं यह तो मतदाता ही मतदान के दिन फैसला करेंगे और देश प्रदेश में इसका ऐलान मतदान के दिन होगा। मिजोरम में किसकी तूती बोलती है।
अक्टूबर 2023 में चुनाव से पहले भाजपा शासित 230 सदस्यीय  मध्य प्रदेश विधानसभा की ताजा स्थित दलवार इस प्रकार से है। भाजपा-127, कांग्रेस-96,बसपा-02,सपा-01 व निर्दलीय-04 विधायक हैं। मध्य प्रदेश में वर्तमान मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चैहान हैं।हालांकि 2018 में हुये विधानसभा चुनाव में कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनी थी। जिसमें ज्योतिराज सिंधिया के नेतृत्व में कांग्रेसी विधायकों के विद्रोह से प्रदेश में भाजपा  की शिवराज चैहान नेतृत्व वाली सरकार सत्तासीन हो गयी।

चुनाव से पहले कांग्रेस शासित 90सदस्यीय  छत्तीसगढ़ विधानसभा की ताजा स्थित दलवार इस प्रकार से है।कांग्रेस-68,भाजपा-15,बसपा-02 व अन्य 05 विधायक। मतानुसार कुल मतदान का कांग्रेस-43.02 प्रतिशत, भाजपा-32.97प्रतिशत, बसपा-3.87प्रतिशत व अन्य को 19.25 प्रतिशत मत अर्जित किये।छत्तीसगढ के वर्तमान मुख्यमंत्री   भूपेश बधेल हैं।

चुनाव से पहले कांग्रेस शासित 200 सदस्यीय  राजस्थान  विधानसभा की ताजा स्थित दलवार इस प्रकार से है।कांग्रेस-100, भाजपा-73, बसपा-06 व अन्य -21 विधायक हैं।राजस्थान के  वर्तमान मुख्यमंत्री  अशोक गहलोत हैं।

चुनाव से पहले भारासं शासित 110 सदस्यीय  तेलंगाना विधानसभा की ताजा स्थित दलवार इस प्रकार से है।भारासं-86,कांग्रेस-19,एआईएमआईएम-7,तेदेपा-02 व अन्य 02 विधायक। प्रदेश में हुये मतदान का भारासं-46प्रतिशत, कांग्रेस-28.43प्रतिशत,भाजपा -6.98प्रतिशत, एआईएमआईएम-3.15प्रतिशत, तेदेपा-3.15प्रतिशत व अन्य को 11.50 प्रतिशत अर्जित किये।
तेलंगाना के  वर्तमान मुख्यमंत्री भारासं के चंद्रशेखर  राव  हैं।

चुनाव से पहले भाजपा गठबंधन शासित 40 सदस्यीय  मिजोरम विधानसभा की ताजा स्थित दलवार इस प्रकार से ह।
भाजपा-01, एमएनफ-27, कांग्रेस-04 व अन्य -8 विधायक है। मिजोरम  के वर्तमान मुख्यमंत्री जोरमथांगा   हैं।

About the author

pyarauttarakhand5