देश

प्रेस क्लब आफ इंडिया के चुनाव-2023 में लहरी,भारती व नीरज ग्रुप की एक तरफा जीत

देवसिंह रावत

देश की राजधानी दिल्ली में  नई संसद की देहरी पर स्थित देश की लोकशाही का चौथा स्तम्भ  समझे जाने वाले  ‘पत्रकार संगठन ’ के सबसे बड़े ध्वजवाहक  ‘प्रेस क्लब आफ इंडिया’ की नई कार्यकारणी 2023 के लिये मतदान 23सितम्बर 2023 को  सम्पन्न हुये।  रविवार 24 सितम्बर 2023 को हुई मतगणना के बाद इसके चुनाव परिणाम घोषित किये गये।  इस चुनाव में गहरी नजर रखने वाले  के सी पाण्डे ने कुछ देर पहले ही चुनाव परिणाम प्रेषित किये।  जिस प्रकार से इस चुनाव से पहले यह आम धारणा थी कि लहरी,भारती व नीरज वाला ग्रुप एक तरफा विजय होगी। क्योंकि इस समय गत सालों की भांति इस साल  टक्कर चुनावी गु्रपों की दावेदारी नहीं थी। जो लोग कई वर्षो से यहां चुनावी जंग में ताल ठोकते थे वे इस समय चुनावी मैदान में उतरे ही नहीं।  चुनाव परिणाम भी आशा के अनुरूप ही रहे। अध्यक्ष पद पर गौतम लहरी(861), उपाध्यक्ष पद पर मनोरंजन भारती(927),महासचिव नीरज ठाकुर (812),संयुक्त सचिव-मो.महताब  आलम (704),
कोषाध्यक्ष-मोहित दुबे (692) के साथ प्रबंधन समिति के अनिश कुमार , अशरफ अली, आशीष गुप्ता, जतिन गांधी,मानवेंद्र वशिष्ट, मयंक सिंह, मेघना धुलिया,मो.अब्दुल बारी मसूद, नलिनी रंजन मोहंती, प्रज्ञा सिंह, रवीन्द्र कुमार, शंकर कुमार आनंद, सुनील नेगी, सुरभि कंगा, तेलाप्रोलू श्रीनिवास राव व वीनिता ठाकुर निर्वाचित हुये।

प्रबंधन समिति के सदस्यों में सबसे अधिक मत जितिन गांधी को 858 मत मिले।
अध्यक्ष पद पर गोतम लहरी  को चुनोती दे रहे प्रशांत टंडन को मात्र 277 मत मिले। ऐसी ही स्थिति अन्य पदों पर चुनावी जंग में उतरे उनके अन्य साथियों की भी थी।   घोषित चुनाव परिणाम के अनुसार इस बार  उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी मनोरंजन भारती को सबसे अधिक 927 मत मिले। इस बार भी विगत कई वर्षों से यहां मुख्य चुनाव अधिकारी का दायित्व निभा रहे एम एम सी शर्मा  के अलावा सुभाष चंदर, विजय लक्ष्मी, सुधीर सबरवाल, नीरज कुमार राय, मनीष बेहर, कुष्णा राव व अभिषेक प्रसाद भी चुनाव अधिकारी थे।
23 सितम्बर 2023 को मतदान सम्पन्न हुआ।

About the author

pyarauttarakhand5