दुनिया देश

वासना व राष्ट्रद्रोही षडयंत्र के मोहरे ‘सीमा व अंजू ’को प्रेम के नाम पर महिमामण्डित क्यों कर रहा है दिशाहीन समाचार जगत?

प्रेम, समाज व देश से शर्मसार खिलवाड़ करने के बजाय अपनी जिम्मेदारी निभाये सरकार व समाचार जगत

देवसिंह रावत

विगत माह से  भारतीय खबरिया चैनल सहित समाचार जगत में एक अंधी हौड़ मची हुई है। एक पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर अपने चार बच्चों को लेकर पाकिस्तान में अपना घर सम्पति बेच कर लाखों रूपये खर्च कर अवैध ढ़ग से भारत की राजधानी क्षेत्र में अपने से कम उम्र के अविवाहित लडके सचिन मीना से शादी करके रह रही है। इस खबर से पाकिस्तान की बड़ी भद पीट रही थी। भारत में लोग चटकारे लेकर उसकी खबरों को देख व चर्चा कर रहे थे कि पाकिस्तानी भाभी है कमाल की।
वहीं दूसरी तरफ इसी सप्ताह एक भारतीय महिला अंजू थाॅमस भी 22 जुलाई 2023 को अपने फेसबुक के पाकिस्तानी मित्र नसरूल्लाह से मिलने वाधा सीमा पार करते हुये पाकिस्तान के रावलपिंड़ी  पंहुची। रावलपिंडी में उसे नसरूल्लाह मिला, जो उसे
पाकिस्तान के सुदूर प्रांत खैबर पख्तूनख्वा के अपर दीर जिले में अपने घर ले गया। भारत के राजस्थान निवासी अंजू व उसके पाकिस्तानी फेसबुक दोस्त नसरूल्लाह ने पहले कहा कि हमारा शादी आदि का कोई इरादा नहीं है। केवल दोस्ती है। कुछ दिन बाद  अंजू वापस अपने घर लोट जायेगी। परन्तु उसके बाद दोनों की शादी करने की खबर आयी। इसकी पुष्टि खुद अंजू व नसरूल्लाह ने विडिओ व खबरिया चैनलों में अपने साक्षात्कार में दिये। अंजूू भी नसरूल्लाह से उम्र में बड़ी है। अंजू ने भी अपने पति को बिना बताये यह कदम उठाया। अंजू के दो बच्चे हैं। उनके जीवन में इसका कितना बड़ा घातक प्रभाव पडेगा। इसकी चिंता व लाज छोड़ कर अंजू ने न केवल अपना धर्म व नाम बदल कर अपने फेसबुक के दोस्त से शादी कर दी। अंजू ने अपना ईसाई धर्म व नाम अंजू त्याग कर नसरूल्लाह का धर्म इस्लाम व फातिमा नाम अपना कर नसरूल्लाह से शादी कर दी।  इनकीे शादी यानी निकाहनामा के दस्तावेज भी दोनों ने जारी कर दिये।
ऐसा लग रहा है यह पाकिस्तान से भाग कर भारत में अवैध ढ़ग से घुस कर एक भारतीय से शादी करके पाकिस्तान की भद्द पिटाने वाली सीमा का जवाब पाकिस्तान ने भारत से पाकिस्तान आई अंजू थामस का निकाह करा कर भारत को प्रत्युतर दिया। पाकिस्तानी भी चटकारे लेकर इस समाचार को देख सुन कर चर्चा कर रहे हैं।
गत माह देश की राजधानी क्षेत्र दिल्ली के बृहद नोएडा क्षेत्र में उप्र पुलिस ने एक 28-30 वर्षीय पाकिस्तानी युवती सीमा हैदर को एक भारतीय लडके सचिन मीणा के साथ पति पत्नी के रूप में रहते हुये भारत  में अवैध ढ़ग से घुसपेठ करने के मामले में गिरफ्तार किया। हालांकि बाद में न्यायालय ने गिरफ्तार युवती व युवक को जमानत पर रिहा कर दिया। हैरानी की बात तो यह है कि इस पाकिस्तानी युवती सीमा हैदर के साथ उसके चार बच्चे भी सचिन मीणा को पिता मान कर रह रहे थे।
उल्लेखनीय है कि सीमा हैदर पाकिस्तानी निवासी हैदर की पत्नी है। ये चारों बच्चे भी हैदर के ही है। इसके बाद इसकी कहानी समाचार जगत के माध्यम से जग जाहिर हो गयी। खबरिया चैनलों/समाचार जगत  में चल रही बर्चस्व की जंग के कारण इस काम वासना रूपि अवैध संबंधों की इस राष्ट्रद्रोेही षडयंत्र को प्रेम कहानी के रूप में कई दिनों से दिन रात प्रचारित किया गया। देशहित व समाज नव निर्माण के सकारात्मक कार्यों में दशकों से समर्पित रहने वाले लोकशाही व समाज के मनीषियों को कभी भी अपने चैलन/अखबार इत्यादि में नजरांदाज करने की धृष्ठता करने वाले खबरिया चैनल/समाचार पत्रों के बड़े बडे स्वनामधन्य दिग्गज इस निकृष्ठ व समाज को पथभ्रष्ट करने वाले पात्रों को प्रेम की दिवानी या प्रेमी कह कर महिमामण्डित करने ही अंधी होड़ लगा कर देश को पतन के गर्त में धकेल का निकृष्ठ पाप कर रहे हैं। हर दिन नये नये बहानों से उन दोनों को ऐसे महिमा मण्डित किया जा रहा है कि मानो उन्होने  देश, समाज व व्यक्तिगत रूप से कितना बड़ा महान कार्य कर दिया हो। यह जानते हुये भी कि सीमा हैदर पाकिस्तान से खड़ी देश होते हुये नेपाल में आयी । तथा वहां से वह अवैध ढ़ग से भारत में घुसी। इस काम के लिये उसने लाखों रूपये खर्च किये। अपने पति, ससुराल, अपने माता पिता, भाई बहिन व देश से विश्वासघात करके भारत की सुरक्षा के साथ खिलवाड किया। इससे समाज को पथभ्रष्ट करने व भारत की सुरक्षा को खतरे में के अलावा उसने दूसरा कार्य नहीं किया।
उसकी गतिविधियों से उस पर पाकिस्तानी जासूूस होनेे का आरोप भी लग रहा है। उसे अवैध ढ़ग से भारत में घुसने व संदेहास्पद गतिविधियों को देखते हुये पाकिस्तान वापस भेजने की बात उठ रही है। ऐसे में उसके द्वारा भारत की राष्ट्रपति से उसे देश की नागरिकता देने की गुहार लगाते हुये भारतीय नागरिक सचिन मीणा के साथ अपनी अवैध शादी की तस्वीर व पाकिस्तान भेजने पर उसकी जान कटरपंथी ताकतों से जीवन पर मंडरा रहे मौत के खतरे को देखते हुये भारत की नागरिकता देने की पुरजोर मांग की। वहीं खबरिया चैनल बडे ही चाव से उसके पाकिस्तान
खाडी देश में सेवारत पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर के बयान, सीमा व सचिन से उसकी मुठभेड़ भी परोस कर उसे फिल्मी अंदाज में परोस कर महिमामण्डित करने का कृत्य कर रहे हैं। वह इतनी शातिर निकली की अपने पति की खून पसीने की मेहनत से बनाये मकान को बेच कर, बिना उससे तलाक लिये गुपचुप ढ़ग से लाखों रूपया खर्च कर साधारण सी मजदूरी करने वाले सचिन की पत्नी बनने का नाटक कर रही है।
वहीं दूसरी तरफ मंजू का पिता मध्य प्रदेश के ग्वालियर स्थित भारतीय सीमा सुरक्षा बल के टेकनपुर इलाके के समीप बौना गांव के गया प्रसाद थॉमस की बेटी है। सबसे बड़ी बेटी अंजू सहित उनकी पांच बेटियां और एक बेटा है। अंजू का लालन पालन उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के माधौगढ़ स्थित ननिहाल में हुआ। पाकिस्तान जा कर देश सहित मां बाप व पति को शर्मसार करने वाली अंजू की शादी  17 साल पहले अंजू की शादी बलिया.जिले के रहने वाले  वर्तमान में राजस्थान के भिवाड़ी (अलवर) निवासी अरविंद के साथ की हुई।  इसके 13 साल की एक बेटी व 5 साल का एक बेटा है। अरविंद व अंजू दोनों अलग अलग निजी संस्थान में नोकरी करते हैं। पाकिस्तान जा कर विवाह रचाने वाली अंजू ने अपने पति से जयपुर जाने की बात कह कर पाकिस्तान चले गयी। पाकिस्तान जाने की खबर सुन कर उसके पति अरविंद, अंजू की पिता गया प्रसाद व अंजू का भाई डेविड बेहद हैरान हैं। अंजू के पाकिस्तान जाने की खबर सुन कर भिवाड़ी में जिस कंपनी में वह डाटा एंट्री ऑपरेटर की नौकरी करती वे भी हैरान है। अंजू के इस कृत्य पर उसके पिता ने कहा कि पाकिस्तान जा कर निकाह करके अंजू उसके लिये मर गयी है। वहीं उसके भाई डेविड ने कहा कि उसने किसी के बहकावे में आ कर गलत कार्य किया, अब उसे वहीं रहना चाहिये। उसको भारत वापस नहीं आने देना चाहिये। अंजू की हरकते व उसके तमाम बयान यह साबित कर रहे हैं कि वह पाकिस्तान के हाथों की कठपुतली बन चूकी है। उसने  अपने बच्चों, पति, पिता व भाई परिवार सहित देश को शर्मसार किया। वह भी ऐसे समय जब सीमा हैदर प्रकरण में पाकिस्तान की प्रतिष्ठा दाव पर लगी थी। डाकूओं व आतंकियों से सीमा हैदर व भारत को धमकियां दे कर पाकिस्तान अपनी खीज मिटा रहा था। ऐसे में अंजू नामक मोहरे का सहारा ले कर पाकिस्तान ने भारत को सीमा हैदर का प्रत्युतर दिया।
जिस प्रकार पूर्व सैनिक परिवार से जुड़ी अंजू की गतिविधियां बहुत संदिग्ध है। उसका यह कथन भी कि उसका अपने पति अरविंद व बच्चों से नहीं नहीं बनती है। यह एक प्रकार का सरासर झूठ है जिसे अंजू के भाई डेविड ने बेनकाब कर दिया। वहीं जिस प्रकार से अंजू व उसके 2020 से फेसबुक दोस्त बने पाकिस्तानी नसरूल्लाह के बयान भी झूठे साबित हो गये कि वे प्रेम व शादी जैसा कोई विचार नहीं है। अंजू जिस प्रकार से पाकिस्तान की मोहरा बनी तथा जिस प्रकार से पाकिस्तानी युवती सीमा हैदर भारत के राजधानी क्षेत्र दिल्ली में बृहद नोयडा में रह रही है। दोनों देश की सुरक्षा की दृष्टि से खतरनाक हो सकते है। ऐसे में देश के शासन के साथ  समाचार जगत को राष्ट्रघाती तमाशबीनी प्रवृति छोड़कर अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह करना चाहिये।
यहां पर एक बात साफ है कि यह पहली नजर में प्रेम नहीं वासना व देशघाती षडयंत्र के मामला लगता है। इसलिये ऐसे समाज को पथभ्रष्ट व देश की सुरक्षा की दृष्टि से काफी संवेदनशील मामला है। इसलिये सरकार को दोनो मामलों के तह में जा कर आस्तीन के सांपों को दण्डित करना चाहिये। इसके साथ समाज को पथभ्रष्ट करने वाले मामले पर जिस प्रकार से खबरिया चैनल /समाचार जगत देश की जनता के समक्ष परोस रहे हैं, उससे समाज में अनैतिकता, व्यभिचार व अपराध को बढ़ावा ही मिलेगा। यह स्वच्छंदता समाज को पथभ्रष्ट करने के साथ देश की सुरक्षा को गंभीर खतरा पैदा कर रहा है।

About the author

pyarauttarakhand5