Chamoli उत्तराखंड देश

जोशीमठ त्रासदी के पीड़ितों को अन्तरिम सहायता वितरण व पुनर्वास राशि के आंकलन के लिये जिलाधिकारी के अध्यक्षता में समिति गठित

 

जोशीमठ से प्यारा उत्तराखंड डॉट कॉम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में 11 जनवरी को जोशीमठ में एक बैठक संपन्न हुई। इसमें स्थानीय विधायक, जोशीमठ नगर पालिका अध्यक्ष, जोशीमठ विकास खंड प्रमुख, जोशीमठ नगर पालिका के सभी पार्षद शहीद सभी स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया।
बैठक में जोशीमठ त्रासदी के पीड़ितों को सरकार द्वारा दिए जाने वाले अन्तरिम पैकेज के पारदर्शी वितरण हेतु एवं पुनर्वास पैकेज की दर निर्धारित किये जाने हेतु जिलाधिकारी चमोली की अध्यक्षता में एक समिति गठित की गई है।

इस समिति के सदस्य होंगे गढ़वाल लोकसभा सांसद के नामित प्रतिनिधि, बद्रीनाथ विधानसभा की विधायक, नगर पालिका अध्यक्ष जोशीमठ, विकास खंड प्रमुख जोशीमठ, समस्त पार्षद नगर पालिका जोशीमठ, मुख्य विकास अधिकारी जिला चमोली, अपर जिलाधिकारी चमोली, उप जिलाधिकारी जोशीमठ, तहसीलदार जोशीमठ व उपनिबंधक जोशीमठ। इस समिति के सचिव उप जिलाधिकारी जोशीमठ होंगे।
युवा समिति जोशीमठ क्षेत्र के अंतर्गत भू धसांव प्रभावित परिवारों को अंतरिम सहायता की पारदर्शी वितरण हेतु व पुनर्वास पैकेज की दर निर्धारित यह जाने हेतु अपनी आख्या शासन को उपलब्ध करायेगी।

About the author

pyarauttarakhand5