देश

दिल्ली नगर निगम चुनाव में केजरीवाल को लगा बड़ा झटका, आम आदमी पार्टी का पूर्वांचल मोर्चा, भाजपा में हुआ सम्मलित

दिल्ली के पूर्वांचल समाज ने छोड़ा “आप” का साथ-पार्टी के पूर्वांचल मोर्चा अध्यक्ष ने भाजपा की सदस्यता ली

सांसद मनोज तिवारी एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल की उपस्थिति में दिल्ली आम आदमी पार्टी का पूरा पूर्वांचल यूनिट उनके प्रदेश अध्यक्ष के साथ भाजपा में हुआ शामिल

जब हमने पूर्वांचल आबादी अनुपात में निगम चुनाव के 40 टिकट मांगे तो अरविंद केजरीवाल ने साफ इंकार कर दिया और खेद है की पूर्वांचल बहुल क्षेत्रों के टिकट बेचे गये हैं-संजय भगत

नई दिल्ली, 22 नवम्बर 2022 प्यारा उत्तराखंड डॉट कॉम

दिल्ली पंजाब के बाद गुजरात में भी आम आदमी पार्टी के पाँव पसारने की मंशा को लेकर गुजरात चुनाव प्रचार में मजबूती से अपनी उपस्थिति दर्ज कराने वाले अरविंद केजरीवाल अपने गढ़ दिल्ली में ही बुरी तरह से घिर गए हैं । कहीं उनकी पार्टी पर नगर निगम के चुनाव में टिकट बेचने का आरोप लग रहा है। तो कहीं उनकी पार्टी के कार्यकर्ता उनकी पार्टी के ही नेताओं को टिकट वितरण में घूसखोरी के आरोपों में पीट रहे हैं। उनके कई नेता भ्रष्टाचार व दंगों के आरोप में जेलों में बंद है। परंतु  नैतिकता की दुहाई देने वाले केजरीवाल, उनको पार्टी से निकालने के बजाय उनको पदों से मुक्त करने का भी साहस नहीं जुटा पा रहे हैं। इसी कारण से केजरीवाल की छवि दिन प्रतिदिन धूमिल होती जा रही है उनके राजनीतिक गुरु अन्ना हजारे भी उनसे पूरी तरह से खपा हैं। दिल्ली राज्य की तरह दिल्ली नगर निगम में भी अपना परचम लहराने की हुंकार भरने वाले अरविंद केजरीवाल को आज उस समय बड़ा झटका लगा जब उनका सबसे मजबूत पूर्वांचल मोर्चा की पूरी कार्यकारिणी ने उन पर टिकट बेचने व पूर्वांचल वालों से विश्वासघात करने का आरोप लगाते हुए भारतीय जनता पार्टी  में अपना विलय कर गई।

उल्लेखनीय है कि 21 नवम्बर 22 को भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विजय गोयल एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सांसद  मनोज तिवारी एवं की उपस्थिति में आम आदमी पार्टी के पूर्वांचल मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष  संजय भगत, संगठन मंत्री श्री अमरनाथ यादव, उपाध्यक्ष  वी.के. जायसवाल एवं अन्य प्रदेश पदाधिकारियों के आलावा घोंडा विधानसभा से आप उपाध्यक्ष प्रोमिला सैन, वार्ड प्रभारी बलवीर सिंह परमार, घोंडा वार्ड की उपाध्यक्ष निर्मला देवी एवं पूर्वांचल मोर्चा उपाध्यक्ष श्री भीम कुमार जायसवाल, प्रजापति महिला संगठन अध्यक्ष सुश्री आरती प्रजापति सहित पूरी आम आदमी पार्टी का पूर्वांचल मोर्चा कार्यकारिणी ने भाजपा में शामिल हो गयी।

प्रदेश प्रवक्ता  प्रवीण शंकर कपूर ने पत्रकार वार्ता का संचालन करते हुए आम आदमी पार्टी से आए कार्यकर्ताओं का परिचय कराया और उनका अभिनंदन किया।

इस मौके पर विधायक  अजय महावर, पूर्व महापौर सुश्री आरती मेहरा, भाजपा पूर्वांचल मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष  कौशल मिश्रा, प्रदेश प्रवक्ता  अजय सहरावत, श्रीमती सारिका जैन, प्रदेश भाजपा मीडिया रिलेशन विभाग के सह-प्रमुख  विक्रम मित्तल, दिल्ली के पूर्व उपमहापौर  विजय भगत, पूर्वांचल मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष  मनीष सिंह भी उपस्थित थे।

दिल्ली प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष विजय गोयल ने प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी के कई स्टिंग सामने आ रहे हैं और इसलिए यह बात तय है कि आम आदमी पार्टी द्वारा पूरे 250 सीटें बेची गई है और इसलिए आप के मेहनती कार्यकर्ता जो सालों से कड़ी मेहनत कर रहे हैं, वे खफा हैं और पार्टी का साथ छोड़ भाजपा में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा आगामी चुनाव में 230 सीटों को जीतकर एक बार फिर से निगम में आने वाली है क्योंकि आम आदमी पार्टी से दिल्ली वालों का मोह भंग हो चुका है। ये वे लोग नहीं है जो अन्ना आंदोलन में थे और देश में भ्रष्टाचार को खत्म करने की बात करते थे बल्कि सत्ता को हासिल करने के लिए जितने गलत तरीके हो सकते हैं, वे सभी अपना रहे हैं।

इस अवसर पर दिल्ली प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष मनोज  तिवारी ने कहा कि आज आम आदमी पार्टी के पूर्वांचल मोर्चे का भाजपा में विलय हो गया। आम आदमी पार्टी के कारण आज दिल्लीवासी ठगे हुए महसूस कर रहे हैं और यही कारण है कि अब आप कार्यकर्ताओं को भी अपनी पार्टी और पार्टी के मुखिया केजरीवाल पर भरोसा नहीं रहा। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने दिल्ली के साथ विश्वासघात किया है। जितने भी वायदें किए उनमें से एक भी वायदा पूरा नहीं किया। आज घोटालों की एक सीरीज केजरीवाल की जब दिल्लीवालों के सामने आई है तो उस पर जवाब देने के लिए उनके पास कुछ नहीं है।

पूर्वांचल मोर्चा के अध्यक्ष  कौशल मिश्रा ने कहा कि आज जो साथी आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा से जुड़े हैं यह हमें भाजपा के पूर्वांचल समाज के विस्तार में नई गति देंगे।

श्री  भगत ने कहा की हमने अपने पूर्वांचल प्रकोष्ठ के माध्यम से आम आदमी पार्टी के विस्तार के लियें दिल्ली ही नही पंजाब एवं गुजरात में बहुत कार्य किया है पर खेद का विषय है आज पूर्वांचल समाज दिल्ली की आबादी का बड़ा भाग है और जब हमने पूर्वांचल आबादी अनुपात में निगम चुनाव के 40 टिकट मांगे तो अरविंद केजरीवाल ने साफ इंकार कर दिया और खेद है की पूर्वांचल बहुल क्षेत्रों के टिकट बेचे गये हैं।

भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों में  नरेन्द्र सिंह, सदानंद मिश्रा, प्रियंका त्रिपाठी, डॉ महेश चौहान, कपील मुनी यादव सहित लगभग 1000 से अधिक पूर्वांचल मोर्चा से जुड़े आप कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय मे आज भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

About the author

pyarauttarakhand5