Chamoli Uttarakashi उत्तराखंड

चमोली के उर्गम पला जखोला मार्ग व उत्तरकाशी के ब्रह्मखाल दुर्घटना के मृतकों को मुख्यमंत्री धामी ने किया 2-2लाख रु  सहायता का ऐलान व दुर्घटना की जांच के दिए आदेश

चमोली के उर्गम पला जखोला मार्ग व उत्तरकाशी के ब्रह्मखाल

दुर्घटना के मृतकों को मुख्यमंत्री धामी ने किया 2-2लाख रु  सहायता का ऐलान व दुर्घटना की जांच के दिए आदेश

चमोली देवाल में नदी में डूबे 4 युवक

प्यारा उत्तराखंड डाट काम व उत्तराखंड सूचना केंद्र

चमोली के जोशीमठ तहसील अन्तर्गत उर्गम पला जखोला मार्ग  व उत्तरकाशी के यमुनोत्री  मार्ग परब्रह्म खाल में हुई उत्तरकाशी के यमुनोत्री हाइवे पर ब्रह्मखाल के समीप हुई वाहन दुर्घटना पर मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी  शोक व्यक्त करते हुए इन दुर्घटनाओं के मृतकों के परिजनों को 2-2लाख रुपये सहायता का ऐलान करते हुये इसकी मजिस्ट्रेट जाँच के आदेश दिये।

मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी चमोली से फोन पर बात कर तेजी से राहत व बचाव कार्य संचालित करने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना की मजिस्ट्रीयल जांच और मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रूपये की सहायता राशि देने के निर्देश दिये। साथ ही दुर्घटना में घायलों के निशुल्क उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिये।

चमोली के जोशीमठ तहसील अन्तर्गत उर्गम पला जखोला मार्ग पर एक वाहन लगभग 250 मीटर गहरी खाई मे गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। वाहन मे 10 से 12 लोग सवार बताए जा रहे है। घटना स्थल पर रेस्क्यू चल रहा है। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना, पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल सहित एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस व प्रशासन की टीम घटना स्थल पर रेस्क्यू में जुटी है।

वहीं दूसरी तरफ उत्तरकाशी के यमुनोत्री  मार्ग परब्रह्म खाल में हुई उत्तरकाशी के यमुनोत्री हाइवे पर ब्रह्मखाल के समीप हुई वाहन दुर्घटना पर मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने शोक व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने दुर्घटना की मजिस्ट्रीयल जांच और मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रूपये की सहायता राशि देने के निर्देश दिये। उन्होंने दुर्घटना में घायल के निशुल्क उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिये।

वहीं चमोली के देवाल में 4 युवकों के नदी में डूबने पर भी मुख्यमंत्री धामी ने शोक प्रकट किया।

About the author

pyarauttarakhand5