देश

भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022 के लिए जारी की प्रत्याशियों की सूची

12 नवंबर 2022   अब से कुछ देर पहले भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022 के लिए जारी की प्रत्याशियों की सूची। नए परिसीमन के तहत दिल्ली नगर निगम को पहले की तरह एक करके इसके ढाई सौ पार्षदों का निगम बनाया गया। इसी के तहत अभी हाल में चुनाव की घोषणा की गई ।दिल्ली नगर निगम के चुनाव के परिणाम 7 दिसंबर 2022 को खुलेंगे और इसके लिए मतदान 4 दिसंबर 2022 को होगा।

आज दिल्ली नगर निगम के इन ढाई सौ सीटों में से भाजपा ने पहली चुनावी प्रत्याशियों की सूची जारी की। इस सूची में गत नगर निगम के कई प्रत्याशियों को उम्मीदवार नहीं बनाया गया और नए प्रत्याशियों को उनके स्थान पर चुनाव लड़ाया गया।

गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी 2 दशक से अधिक वर्षों से दिल्ली के नगर निगम पर की सत्ता पर काबिज है। दिल्ली की जनसंख्या का दसवें हिस्से का प्रतिनिधित्व करने वाले उत्तराखंडी समाज को आशा थी कि कम से कम 10% यानी 2 दर्जन के करीब पार्षद  प्रत्याशी दिल्ली में रहने वाले उत्तराखंड समाज के होंगे। परंतु इस सूची में 1 दर्जन से भी कम उत्तराखंडियों को भाजपा ने अपना प्रत्याशी बनाया। इससे उत्तराखंडी समाज में गहरा निराशा छाई हुई है ।परंतु  यह भी सच है कि दिल्ली की राजनीति में भारतीय जनता पार्टी ही कांग्रेस व आम आदमी पार्टी की तुलना में उत्तराखंडियों को अधिक प्रतिनिधित्व देती है भले ही वह सम्मानजनक ना हो।

इस वर्ष पी भाजपा ने विनोद नगर से रवि नेगी ,संत नगर से रेखा रावत, अमन विहार – नरेंद्र मनराल, सादतपुर_ नीतू बिष्ट, गीता कॉलोनी से नीमा भगत, दिलशाद गार्डन से वीर सिंह पवार,आनंद विहार से डॉ मोनिका पंत व पांडव नगर से यशपाल कैंतूरा आदि को अपना उम्मीदवार बनाया।

अब देखना है कि आम आदमी पार्टी व कांग्रेस पार्टी कितने उत्तराखंडी प्रत्याशियों को अपना प्रत्याशी बनाती है। गत निगम चुनाव में भी भाजपा की तुलना में आम आदमी पार्टी व कांग्रेस ने उत्तराखंडियों को गहरा आघात पहुंचाया था।

भाजपा द्वारा दिल्ली नगर निगम के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा किए जाने के बाद आज रात को ही आम आदमी पार्टी ने 117 प्रत्याशियों की घोषणा की। इसमें उत्तराखंडी समाज के केवल कुलदीप भंडारी को पार्षद के लिए अपना प्रत्याशी बनाया। जिनको विनोद नगर से प्रत्याशी बनाया गया। ऐसा लगता है कि कांग्रेस भी कहीं विनोद नगर से उत्तराखंडी समाज को अपना प्रतिनिधित्व देकर खानापूर्ति करें उल्लेखनीय है कि भारतीय जनता पार्टी ने विनोद नगर से रवि नेगी अपना प्रत्याशी बनाया है।

About the author

pyarauttarakhand5