उत्तराखंड देश

31 अक्टूबर 2022 की शाम तक चार धाम यात्रा 2022 में उमड़े 4358860 व बदरीनाथ के दर्शन को पहुंचे 16 लाख 89 हजार 186 तीर्थयात्री

 

प्यारा उत्तराखंड डॉट कॉम व उत्तराखंड सूचना केंद्र से अंजू धपोला

विश्व प्रसिद्ध उत्तराखंड चारधाम यात्रा वर्ष 2022 की यात्रा अपने अंतिम चरण में है। भगवान बद्रीनाथ धाम को छोड़कर अन्य धामों के कपाट पूरे विधि विधान के तहत शीतकाल के लिए बंद हो चुके हैं। 19 नवंबर 2022 को भगवान बद्रीनाथ के भी कपाट बंद हो जाएंगे। इस साल चार धाम यात्रा पर लाखों तीर्थयात्री दर्शन को उमड़े।सूत्रों के अनुसार चार धाम यात्रा मार्ग सुचारू हैं।

श्री बदरीनाथ धाम में सर्दी बढ़ी, मौसम सामान्य। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग सुचारू है।
• चारधाम तीर्थयात्रियों के आंकड़े श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति/ पुलिस- प्रशासन/ आपदा प्रबंधन / गुरुद्वारा श्री हेमकुंट साहिब ट्रस्ट के सहयोग से जारी किये जा रहे है। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के संवाद सूत्रों के अनुसार 31 अक्टूबर 2022 शाम तक उत्तराखंड चारधाम पहुंचे संपूर्ण तीर्थयात्रियों की संख्या 4358860 है।
श्री बदरीनाथ धाम कपाट खुलने की तिथि 8 मई 31 अक्टूबर 2022 की शाम तक 1685378 दर्शनार्थियों /तीर्थयात्रियों श्री बदरीनाथ का आशीर्वाद लिया /दर्शन किया। इसके अलावा 31अक्टूबर 2022 रात्रि तक 3808तीर्थयात्री भगवान बद्रीनाथ धाम पहुंचे
वही चार धामों में महत्वपूर्ण श्री केदारनाथ धाम में भी इस वर्ष कपाट खुलने की तिथि 6 मई 2022 से 27 अक्टूबर 2022 कपाट बंद होने तक 1563278 तीर्थयात्रियों ने भगवान केदारनाथ के दर्शन पूजन किया । इसमें हेलीकॉप्टर से कपाट बंद होने तक पहुंचे 151795 तीर्थयात्री भी शामिल है। उल्लेखनीय है कि चारधाम यात्रा में भगवान केदारनाथ की यात्रा बहुत ही विकट मानी जाती है।

चार धाम यात्रा में प्रसिद्ध मां गंगा के धरती पर अवतरण धाम श्री गंगोत्री धाम व भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं की संगिनी रही मां यमुना का धरती पर अवतरण धाम यमनोत्री में भी इस यात्रा में लाखों लोगों ने यहां यहां दर्शन पूजन किये।
श्री गंगोत्री धाम के कपाट खुलने की तिथि 3 मई से 26 अक्टूबर 2022 कपाट बंद होने तक 624516 श्रद्धालुओं ने दर्शन किये।
वहीं श्री यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने की तिथि 3 मई 2022 से 27 अक्टूबर2022 कपाट बंद होने तक तक 485688 श्रद्धालुओं ने दर्शन किये।

आंकड़ों के हिसाब से देखा जाए तो 31 अक्टूबर तक श्री बदरीनाथ व केदारनाथ दोनों धामों के दर्शन के करने वाले श्रद्धालुओं की कुल संख्या 3248656 है।

इसके साथ ही 27 अक्टूबर2022 तक श्री गंगोत्री-यमुनोत्री पहुंचे तीर्थ यात्रियों की संख्या 1110204 है।

 

उत्तराखंड में स्थित सिखों के प्रसिद्ध श्री हेमकुंट साहिब- लोकपाल तीर्थ पहुंचे तीर्थयात्रियों की संख्या कपाट खुलने की तिथि 22 मई से10 अक्टूबर 2022कपाट बंद की तिथि तक
तक 247000 है।

इस तरह चारधाम तथा हेमकुंट साहिब लोकपाल तीर्थ को मिलाकर कुल तीर्थयात्रियों की संख्या 4605860 है।

About the author

pyarauttarakhand5