उत्तराखंड दुनिया देश

शीतकाल के लिए आज बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस बार 16 लाख श्रद्धालुओं ने किये दर्शन

27अक्टूबर 2022 केदारनाथ धाम से प्याउ
आज सनातन धर्मियों का विश्वप्रसिद्ध शिव का सर्वोच्च धाम  श्री केदारनाथ धाम के कपाट  भैया दूज के पावन पर्व के अवसर पर प्रातः 8.30 बजे वैदिक मंत्रोच्चार एवं पौराणिक विधि-विधान के साथ शीतकाल हेतु बंद हो गए हैं।
इसी के साथ गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट भी शीतकाल के लिये बंद कर दिये गये। अब अगले माह बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने से इस सल 2022 में चार धाम की तीर्थ यात्रा शीतकाल के लिए बंद हे जायेगी।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जानकारी देते हुए अपने टवीटर पर बताया कि इस वर्ष कपाट खुलने के उपरांत लगभग 16 लाख श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए। उल्लेखनीय है कि केदारनाथ धाम के दर्शन करने वालों में देश के प्रधानमंत्री व महान शिवभक्त नरेंद्र मोदी ने भी अपने 8 साल के कार्यकाल में छह बार प्रधानमंत्री रहते हुए भगवान केदारनाथ धाम की यात्रा व पूजन दर्शन किये। इसी सप्ताह दीपावली पर्व के दौरान उनकी हाल में की गयी केदारनाथ व बदरीनाथ धाम की यात्रा भी देश विदेश में काफी चर्चित रही।
केदारनाथ धाम के प्रति प्रधानमंत्री के विशेष श्रद्धा के चलते प्रदेश में सत्तारूढ भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री भी केदारनाथ सहित चार धाम यात्रा को सफल बनाने में विशेष ध्यान देते है। केदारनाथ धाम के कपाट बंद के अवसर पर उतराखण्ड के मुख्यमंत्री धामी ने अपने संदेश में बताया कि जिस प्रकार इस वर्ष हमारी सरकार ने चारधाम यात्रा और कांवड़ यात्रा के सफल संचालन के माध्यम से यात्रियों की संख्या में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है ठीक उसी प्रकार आगामी वर्षों में भी हम पर्यटन क्षेत्रों का विस्तार कर देवभूमि उत्तराखंड की आर्थिक प्रगति का मार्ग प्रशस्त करेंगे।

About the author

pyarauttarakhand5