उत्तराखंड

उत्तराखंड भाजपा ने घोषित की प्रदेश कार्यकारिणी

प्यारा उत्तराखंड डॉट कॉम

आज 24 अगस्त 2022 को भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित की। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार कार्यकारिणी में 8 प्रदेश उपाध्यक्ष(बलवंत सिंह भौर्याल-बागेश्वर, कैलाश शर्मा-अल्मोडा, कुलदीप कुमार-देहरादून, डा कल्पना सैनी-हरिद्वार, श्रीमती नीरू देवी-ेदेहरादून, मुकेश कोली-पौडी, शैलेंद्र बिष्ट-पौडी, व देशराज कर्णवाल-हरिद्वार), 3 प्रदेश महामंत्री(खिलेन्द्र चैधरी-ऊधमसिंह नगर, राजेन्द्र बिष्ट-नैनीताल व आदित्य कोठारी-टिहरी), एक कोषाध्यक्ष(पुनीत मित्तल-देहरादून महानगर)  व 1 सह कोषाध्यक्ष(साकेत अग्रवाल-नैनीताल), आठ प्रदेश मंत्री(मीना गंगोला-पिथोरागढ,  आदित्य चैहान-देहरादून महानगर, मीरा रतूड़ी-पौडी, हेमा जोशी-चम्पावत, डा लीलावती राणा-ऊधमसिंह नगर, विकास शर्मा-ऊधमसिंह नगर, राकेश नैनवाल-नैनीताल व गुरूविन्दर सिंह चण्डोक-ऊधमसिंह नगर), मीडिया प्रभारी(मनवीर सिंह चैहान-उतरकाशी), प्रकोष्ठ प्रभारी(पुष्कर सिंह काला-बागेश्वर व रीषि कण्डवाल-पौड़ी), प्रदेश विभाग प्रभारी(अनिल शाही-बागेश्वर व रमेश गडिया-चमोली) व  प्रदेश कार्यालय सचिव(कौस्तुभानंद जोशी-नैनीताल) के अलावा प्रदेश युवा मोर्चा के अध्यक्ष-शशांक रावत(अल्मोड़ा),प्रदेश अध्यक्ष-महिला मोर्चा-आशा नौटियाल(रूद्रप्रयाग), प्रदेश अध्यक्ष-किसान मोर्चा-जोगेंन्दर पुण्डीर(देहरादून महानगर),प्रदेश अध्यक्ष-पिछडा वर्ग मोर्चा-राकेश गिरी(हरिद्वार), प्रदेश अध्यक्ष-अजा मोर्चा-समीर आर्य(नैनीताल), प्रदेश अध्यक्ष-अजजा मोर्चा-राकेश राणा(ऊधमसिंह नगर) व प्रदेश अध्यक्ष-अल्पसंख्यक मोर्चा-इंतजार हुसैन(ऊधमसिंह नगर)आदि पदाधिकारियों को पदासीन किया गया।
उल्लेखनीय है कि प्रदेश कार्यकारिणी के गठन को अंतिम रूप देने के लिए प्रदेश भाजपा के नव नियुक्त अध्यक्ष महेंद्र भट्ट जो सीमांत व अब तक की 22 साल की सरकारों में सरकार में प्रतिनिधित्व के रूप में उपेक्षित जनपद चमोली के निवासी है, वे  पिछले सप्ताह से दिल्ली में पार्टी के विभिन्न शीर्ष पदाधिकारियों से मार्गदर्शन लेकर प्रदेश कार्यकारिणी को अंतिम रूप दे रहे थे। केंद्रीय नेतृत्व द्वारा प्रदेश कार्यकारणी को अंतिम रूप दिए जाने के बाद 23 अगस्त 2022 को यह सूची जारी की गई। इन सभी पदाधिकारियों को पदासीन किये जाने के बाबजूद प्रदेश कार्यकारणी के सदस्यों का नाम अभी तक प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के साथ जारी नहीं किया गया।

 

About the author

pyarauttarakhand5