उत्तराखंड

गैरसैण राजधानी बनाने की मांग को लेकर उत्तराखंड सरकार को धिक्कारते हुए विधानसभा पर बुद्धिशुद्धि यज्ञ

प्यारा उत्तराखंड डॉट कॉम

उत्तराखंड सरकार द्वारा उत्तराखंड का ग्रीष्मकालीन सत्र विधानसभा गैरसैण में आयोजित करने के बजाय
जन भावनाओं के विरुद्ध देहरादून में 14 जून 2022 से आयोजित करने से आक्रोशित राजधानी गैरसैण निर्माण अभियान के समर्पित आंदोलनकारियों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री सहित प्रदेश सरकार की कड़ी भर्त्सना करते हुए इसे उत्तराखंड व शहीदों का घोर अपमान बताया। इसके विरुद्ध राजधानी गैरसैंण अभियान के आंदोलनकारियों ने विधानसभा भवन गैरसैण के द्वार पर सरकार की जन विरोधी मनोवृति से मुक्ति के लिए बुद्धि शुद्धि यज्ञ किया।
इस अवसर पर प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए गैरसैण राज्य निर्माण अभियान के प्रणेता रघुवीर बिष्ट ने बताया एक तरफ प्रदेश की भाजपा सरकार ने शहीदों को आंदोलनकारियों की जन भावनाओं का अनादर व प्रदेश से विश्वासघात करते हुए बलात ग्रीष्मकालीन राजधानी थोपने का जघन्य कृत्य किया। और जब ग्रीष्मकालीन सत्र आयोजित करने का समय आया तो भारतीय जनता पार्टी ने अपना उत्तराखंड विरोधी चेहरा खुद ही बेनकाब करते हुए ग्रीष्मकालीन सत्र भी देहरादून में आयोजित करने का षड्यंत्र कर दिया। इस अवसर पर उत्तराखंड के जनप्रतिनिधियों की उत्तराखंड विरोधी मानसिकता को सुधारने के लिए कलयुगी नारद की रूप में प्रसिद्ध हास्य कलाकार कृष्ण भगवान के कुशल अभिनय व आंदोलनकारियों की ढोल दम अन्य वाद्य यंत्रों के गगनभेदी भेदी स्वरों से बुद्धि शुद्धि यज्ञ संपन्न हुआ । इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भी गैरसैंण अभियान के इस आयोजन में भाग लिया। इस अवसर पर सभी वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि उत्तराखंड राज्य गठन आंदोलन की प्रथम मांग राजधानी गैरसैण के साथ अब तक की सरकारों ने जो विश्वासघात किया है उसी के कारण उत्तराखंड राज्य की शर्मनाक बदहाली हो गई है। उन्होंने इस बात के लिए भी प्रदेश भाजपा संघ सरकार पर कड़ी फटकार लगाई कि जब विपक्ष में रहते हैं तब राजधानी गैरसैण की बात करते हैं परंतु सत्ता में आते ही उन्हें देहरादून के अलावा कुछ नहीं दिखाई देता। इस आयोजन को सफल बनाने में गैरसैण राजधानी निर्माण अभियान के प्रणेता रघुवीर बिष्ट उत्तराखंड राज्य निर्माण के वरिष्ठ आंदोलनकारी देव सिंह रावत, वरिष्ठ आंदोलनकारी व पूर्व पार्षद रविंद्र प्रधान, गैरसैंण आयोजन को सफल बनाने में समर्पित रहे गैरसैण क्षेत्र की समाजसेवी मदन भंडारी, उत्तराखंड के शीर्ष हास्य कलाकार कृष्णा बगोट,अनिल रावत, नरेंद्र सजवान पत्रकार पुष्कर नेगी, गैरसैण संघर्ष समिति अध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट ,आंदोलनकारी अशोक लाल शाह,नन्दन सिंह,कुणाल मेहरा, चंपा देवी दर्शनी देवी , हंशी देवी, दीपा देवी आदि समर्पित थे।

उल्लेखनीय है कि राजधानी गैरसैंण निर्माण अभियान के आंदोलनकारियों के जत्थे ने 13 जून 2022 को सायंकाल गैरसैंण में पहुंचकर गैरसैण नगर क्षेत्र में मशाल जुलूस का भी आयोजन किया। इसमें राजधानी गैरसैण पुष्कर धामी होश में आओ, राजधानी गैरसैण बनाओ, पुष्कर धामी शर्म करो, शर्म करो शर्म करो, के गगनभेदी नारों से गैरसेंण की शांत वादिया गूंज उठी।

About the author

pyarauttarakhand5