उत्तराखंड दुनिया देश

यूक्रेन में फंसे 182 भारतीय नागरिकों को “ऑपरेशन गंगा” के सुरक्षित लाने के लिए 7वीं उडान मुंबई पहुंची

केंद्रीय मंत्री  नारायण राणे ने  लाए गए लोगों का स्वागत किया, उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार यूक्रेन से सभी भारतीयों को वापस लाने के लिए प्रतिबद्ध है

 

01मार्च 2022, न ई दिल्ली से पसूकाभास

यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को सुरक्षित लाने के लिए भारत सरकार के ऑपरेशन गंगा के हिस्से के रूप में सातवीं उड़ान द्वारा यूक्रेन से 182 भारतीय नागरिकों को भारत वापस लाया गया है। एयर इंडिया एक्सप्रेस की विशेष उड़ान आज सुबह मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरी। केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री श्री नारायण राणे ने हवाई अड्डे पर वहां से लाए गए लोगों का स्वागत किया, जिनमें से अधिकांश छात्र थे।

नारायण राणे ने कहा कि सरकार यूक्रेन से सभी भारतीयों को वापस लाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने छात्रों को आश्वासन दिया कि यूक्रेन में उनके दोस्तों और सहयोगियों को भी जल्द ही  सुरक्षित रूप से निकाल कर लाया जाएगा।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/WhatsAppImage2022-03-01at9.06.43AMAYIV.jpeg

 

मीडिया से बातचीत करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि युद्धग्रस्त क्षेत्र से लौटने के बाद छात्र  घबराहट महसूस कर रहे थे तथा चिंतित थे और उन्होंने उन्हें आश्वासन दिया कि वे अब सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें घर पहुंचने के लिए सभी आवश्यक सहायता संबंधित राज्यों द्वारा प्रदान की जाएगी।

मातृभूमि तक पहुंचकर और परिवारों से मुलाकात कर छात्रों ने सरकार के प्रति आभार जताया। विभिन्न राज्य सरकारों ने छात्रों की सुविधा के लिए मुंबई हवाई अड्डे पर एक हेल्पडेस्क स्थापित किया है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/WhatsAppImage2022-03-01at9.09.21AMQMKU.jpeg

 

एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान ने हेनरी कोंडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, बुखारेस्ट से सोमवार को रात 11.10 बजे (आईएसटी) उड़ान भरी थी और कुवैत में ईंधन भरने के लिए थोड़ी देर रुकने के बाद आज सुबह 7.05 बजे मुंबई पहुंची। यह सुरक्षित निकासी के “ऑपरेशन गंगा” मिशन के तहत संचालित 7वीं उड़ान थी।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/WhatsAppImage2022-03-01at9.09.26AM3HAO.jpeg

 

एयर इंडिया, एयर इंडिया एक्सप्रेस, इंडिगो और स्पाइसजेट यूक्रेन के पड़ोसी देशों से दिल्ली और मुंबई के लिए कई उड़ानें संचालित करने वाले ऑपरेशन गंगा मिशन में शामिल हो गए हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/WhatsAppImage2022-03-01at9.10.34AM88PN.jpeg

****

 

About the author

pyarauttarakhand5