देश व्यापार

1,36,350.74 करोड़ रुपये के न्यूनतम समर्थन मूल्य से 94.15 लाख किसान हुए लाभान्वित

उपभोक्‍ता कार्य, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय

खरीफ विपणन सत्र 2021-22 में 695.67 लाख मीट्रिक टन धान की (20.02.2022 तक) खरीद हुई

21फरवरी 2022, नई दिल्ली से पसूकाभास

खरीफ विपणन सत्र (केएमएस) 2021-22 में किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान खरीद सुचारू रूप से की जा रही है, जिस प्रकार से पिछले वर्षों में होती रही है।

खरीफ विपणन सत्र 2021-22 में दिनांक 20.02.2022 तक राज्‍य/केन्‍द्रशासिक प्रदेश चंडीगढ़, गुजरात, असम, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, झारखंड, पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, तेलंगाना, राजस्थान, केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, एनईएफ (त्रिपुरा), बिहार, ओडिशा, महाराष्ट्र, पुद्दुचेरी छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश और मध्य प्रदेश में 695.67 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है।

अब-तक लगभग 94.15 लाख किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य पर 1,36,350.74 करोड़ रुपये के भुगतान से लाभान्वित हुए हैं।

 

राज्यवार धान की खरीद केएमएस 2021-22 में (20.02.2022 तक) / 21.02.2022 को

राज्य/केन्‍द्र शासित प्रदेश धान खरीद की मात्रा (एमटी) लाभान्वित किसानों की संख्या एमएसपी मूल्य (करोड़ रुपये में)  
 
आंध्र प्रदेश 3449237 529290 6760.50  
तेलंगाना 7022000 1062428 13763.12  
असम 35296 5593 69.18  
बिहार 4250220 598757 8330.43  
चंडीगढ़ 27286 1781 53.48
छत्तीसगढ़ 9201000 2105972 18033.96  
दिल्‍ली 0 0 0.00  
गुजरात 121865 25081 238.86  
हरियाणा 5530596 310083 10839.97  
हिमाचल प्रदेश 27628 5851 54.15  
झारखंड 307084 60445 601.88  
जम्मू और कश्मीर 40520 8724 79.42  
कर्नाटक 73348 23737 143.76
केरल 231454 91929 453.65  
मध्य प्रदेश 4582610 661756 8981.92  
महाराष्ट्र 1329901 468641 2606.61  
ओडिशा 4937749 1070693 9677.99  
पुद्दुचेरी 46 19 0.09
पंजाब 18685532 924299 36623.64  
एनईएफ (त्रिपुरा) 31197 14575 61.15  
तमिलनाडु 1566401 239460 3070.15  
उत्तर प्रदेश (पूर्वी) 4274110 654008 8377.26  
उत्तर प्रदेश (पश्चिम) 2130764 266569 4176.30
कुल उत्‍तर प्रदेश 6404874 920577 12553.55
उत्तराखंड 1156066 56034 2265.89  
पश्चिम बंगाल 547436 228369 1072.97  
राजस्थान 7357 563 14.42  
अखिल भारतीय कुल 69566703 9414657 136350.74  

 

स्रोत: एफसीआई दैनिक बुलेटिन

*.*.*.

About the author

pyarauttarakhand5