देश स्वास्थ्य

बच्चों (15-18 साल के )को कोरोना महामारी से बचाव के लिए आज से टीकाकरण शुरू

देश में लगे अब तक 145.68  करोड़ से अधिक टीके

राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को प्रदान किये 152.52  करोड़ से अधिक टीके,

राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी भी हैं 19.84 करोड़ से अधिक अतिरिक्त और बिना इस्तेमाल हुटीके 

स्वस्थ होने की वर्तमान दर 98.20%,   पिछले 24 घंटों में 33,750 नए रोगी सामने आए


भारत में सक्रिय मरीजों की संख्या 1,45,582 , साप्ताहिक सक्रिय मामलों की दर 1.68 प्रतिशत

03 जनवरी 2022 से नई दिल्ली से पसूकाभास

Round pushpinटीकाकरण अभियान का अगला चरण Public address loudspeaker15-18 वर्ष की आयु के बच्चों का कोविड टीकाकरण आज से शुरु White heavy check markcowin.gov.in पर रजिस्ट्रेशन के लिए लॉग इन करें।

 

 

केंद्र सरकार देशभर में कोविड-19 टीकाकरण का दायरा विस्तृत करने और लोगों को टीके लगाने की गति को तेज करने के लिये प्रतिबद्ध है। कोविड-19 के टीके को सभी के लिए उपलब्ध कराने के लिए नया चरण 21 जून 2021 से शुरू किया गया था। टीकाकरण अभियान की रफ्तार को अधिक से अधिक टीके की उपलब्धता के जरिये बढ़ाया गया है। इसके तहत राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को टीके की उपलब्धता के बारे में पूर्व सूचना प्रदान की जाती है, ताकि वे बेहतर योजना के साथ टीके लगाने का बंदोबस्त कर सकें और टीके की आपूर्ति श्रृंखला को दुरुस्त किया जा सके।

देशव्यापी टीकाकरण अभियान के हिस्से के रूप में केंद्र सरकार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नि:शुल्क कोविड टीके प्रदान करके उन्हें पूर्ण सहयोग दे रही है। टीके की सर्व-उपलब्धता के नये चरण में, केंद्र सरकार टीका निर्माताओं से 75 प्रतिशत टीके खरीदकर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नि:शुल्क प्रदान करेगी।

टीके की खुराकें (3 जनवरी, 2022 तक)
अब तक हुई आपूर्ति 1,52,52,23,275
शेष टीके 19,84,31,861

 

केंद्र सरकार द्वारा अब तक निःशुल्क और सीधे राज्य सरकार खरीद माध्यमों से टीके की 152.52 करोड़ से अधिक (1,52,52,23,275) खुराकें राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को उपलब्ध कराई गई हैं। अभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास कोविड-19 टीके की 19.84 करोड़ से अधिक (19,84,31,861) अतिरिक्त और बिना इस्तेमाल हुई खुराकें उपलब्‍ध है, जिन्हें लगाया जाना है।

 

 

पिछले 24 घंटों में 23,30,706 वैक्सीन की खुराक देने के साथ ही भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 145.68 करोड़ (1,45,68,89,306) से अधिक हो गया। इस उपलब्धि को 1,56,67,018 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है।

आज सुबह 7 बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस प्रकार से है:

स्वास्थ्य कर्मी पहली खुराक 1,03,88,070
दूसरी खुराक 97,18,259
अग्रिम पंक्ति के कर्मी पहली खुराक 1,83,85,916
दूसरी खुराक 1,69,09,762
18-44 वर्ष आयु वर्ग पहली खुराक 50,10,03,289
दूसरी खुराक 33,64,20,548
45-59 वर्ष आयु वर्ग पहली खुराक 19,48,87,002
दूसरी खुराक 15,17,39,990
60 वर्ष से अधिक पहली खुराक 12,16,14,662
दूसरी खुराक 9,58,21,808
कुल 1,45,68,89,306

 

पिछले 24 घंटों में 10,846 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 3,42,95,407 हो गई है।

नतीजतन, भारत में स्वस्थ होने की दर 98.20 % है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001J72G.jpg

केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा निरंतर और सहयोगात्मक रूप से किए जा रहे प्रयासों के फलस्वरूप पिछले 189 दिनों से लगातार 50,000 से कम दैनिक नए कोविड मामले दर्ज किए जा रहे हैं।

पिछले 24 घंटे में 33,750 नए मरीज सामने आए हैं।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002FJUS.jpg

वर्तमान में 1,45,582 सक्रिय रोगी हैं। वर्तमान में ये सक्रिय मामले देश के कुल पुष्टि वाले मरीजों का 0.42 प्रतिशत हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003VGNN.jpg

देश भर में जांच क्षमता का विस्तार लगातार जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 8,78,990 जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 68.09 करोड़ (68,09,50,476) जांच की गई हैं।

देश भर में जांच क्षमता को बढ़ाया गया है, साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 1.68 प्रतिशत है, दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर 3.84 प्रतिशत है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004VT2F.jpg

 

*****

एमजी/एएम/एजे

About the author

pyarauttarakhand5