देश

केंद्र सरकार ने आवंटित किए राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों को 50.37 करोड़ से अधिक कोरोना टीके की खुराक

 

राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों और निजी अस्पतालों के पास अभी भी 2.60 करोड़ से अधिक खुराक टीकाकरण के लिए उपलब्ध हैं

4अगस्त 2021नईदिल्ली से पसूकाभास 

 

 

 

केंद्र सरकार पूरे देश में कोविड-19 टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाने और इसके दायरे का विस्तार करने के लिए प्रतिबद्ध है। कोविड-19 टीके की व्यापक उपलब्धता से जुड़ा नया चरण 21 जून, 2021 से शुरू हुआ है। टीकाकरण अभियान को टीकों की उपलब्‍धता बढ़ाकर और राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के लिए टीकों की अग्रिम उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए तेज किया गया है। इससे राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों को अपनी योजना तैयार करने और टीके की आपूर्ति श्रृंखला को युक्तिसंगत बनाने में मदद मिलेगी।

भारत सरकार इस राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को कोविड के टीके मुफ्त उपलब्ध कराकर उनकी मदद कर रही है। कोविड-19 टीकाकरण अभियान के सार्वभौमिकरण के नए चरण में केंद्र सरकार देश में टीका विनिर्माताओं द्वारा उत्पादित 75 प्रतिशत टीकों की खरीदारी कर राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों को आपूर्ति (मुफ्त) कर रही है।

टीके की खुराक (4 अगस्त 2021 तक)
आपूर्ति 50,37,22,630
आपूर्ति की तैयारी 49,19,780
प्रयोग की गई 48,19,75,798
शेष उपलब्‍ध 2,60,17,573

 

राज्‍यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों को सभी स्रोतों से अब तक टीके की 50.37 करोड़ (50,37,22,630) से अधिक खुराक प्रदान की जा चुकी है और 49,19,780 खुराक आपूर्ति की तैयारी में हैं। इनमें से व्यय सहित कुल खपत आज सुबह 8 बजे तक प्राप्त आंकड़ो के अनुसार 48,19,75,798 खुराक हैं।

राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों और निजी अस्पतालों के पास अभी भी 2.60 करोड़ से अधिक (2,60,17,573)खुराक शेष है जिनका प्रयोग होना अभी बाकी है।

****

 

About the author

pyarauttarakhand5