तकनीक दुनिया देश विश्व रिकॉर्ड

नासा के अंतरिक्ष यान में उत्तराखंड की इन दो बहनों का नाम मंगल ग्रह पर भेजे गए

  • अमेरिका से आयी है उत्तराखंड के लिए बड़े गौरव की बात। जिसको सुनकर आपको अपने पहाड़ी होने पर नाज होगा। दरअसल अमेरिका द्वारा भेजे गए यान में उत्तराखंड के हल्द्वानी शहर की दो बहनों शिवानी मिश्र और हिमानी मिश्र के नाम भी शामिल हैं। शुक्रवार को नासा का यह अंतरिक्ष यान मंगल पर सकुशल पहुंच गया। 

    नासा ने लोगों से 30 सितंबर 2019 तक मांगे थे नाम

  • अंतरिक्ष में रुचि रखने वाले लोगों से नासा ने 30 सितंबर 2019 तक नाम मांगे थे, जिन लोगों ने अपने नाम भेजे, उन्हें ऑनलाइन बोर्डिंग पास दिए गए। सभी नामों को एक सिलिकॉन वेफर माइक्रो चिप पर एक इलेक्ट्रॉनिक बीम की मदद से उकेरा गया है। नासा का मंगल मिशन जुलाई 2020 में लांच किया गया था।

  • नासा के मंगल मिशन का उद्देश्य कई सवालों के जवाब खोजना है। मंगल ग्रह पर जीवन की कितनी संभावनाएं हैं? या क्या मंगल पर कभी जीवन था? नासा का रोवर मंगल पर खुदाई करके वहां की मिट्टी के सैंपल भी इकट्ठा करेगा। रोवर ये सैंपल वहीं छोड़ देगा और भविष्य में जाने वाला एयरक्राफ्ट इस सैंपल को धरती पर लेकर आएगा।

About the author

pyarauttarakhand5