उत्तराखंड दुनिया देश स्वास्थ्य

5अक्टूबर तक उतराखण्ड में कोरोना संक्रमित 51481, स्वस्थ्य हुए 41740 व मरे 652

 

विश्व में कोरोना पीड़ित- 3.54करोड़ पार तथा मरे 1042178

5अक्टूबर 2020तक भारत में कोरोना पीड़ितों की संख्या 66.23लाख पार व मरे 102714

 

5अक्टूबर 2020
नई दिल्ली से प्याउ/पसूकाभास

 

चीन द्वारा प्रसारित वैश्विक महामारी कोरोना से पूरा विश्व त्रस्त है। 5 अक्टूबर 2020 को विश्व में कोरोना महामारी से संक्रमित लोगों की संख्या 35424257 है। वहीं मृतकों की संख्या 1042178है। इस महामारी से उबरे लोगो की संख्या 26639438है। कोरोना महामारी के दंश से संक्रमित हुए पीड़ितों की संख्या की दृष्टि से भारत 66.23लाख संक्रमितों के साथ अमेरिका के बाद दूसरे स्थान पर बना हुआ है। अमेरिका 76.36लाख संक्रमितों के साथ पहले स्थान पर लम्बे समय से बना हुआ है। कोरोना महामारी से सबसे अधिक मरने वालों में अमेरिका में 214611 , ब्राजील 146375 ,मैक्सिको 79088 , पेरू 32742 ,कोलंबिया 26712 ,ईरान 26957 ,रूस 21475 , अर्जेटिनिया 21018,दक्षिण अफ्रीका 16976 , ब्रिटेन 42350 ,इटली 35986 ,फ्रांस 32230 व स्पेन 32086 है।

वहीं दूसरी तरफ भारत में कोरोना महामारी से पीडितों की संख्या 6623815 तथा उपचार के बाद 5586703लोग स्वस्थ हो गये। इस महामारी से 102714 लोग मारे गये।
वहीं 5अक्टूबर 2020 को भारत में सक्रिय कोरोना पीड़ितों की संख्या 934427है।

देश में सबसे अधिक कोरोना संक्रमितों की संख्या की दृष्टि से महाराष्ट्र पहले स्थान पर है। महाराष्ट्र में कुल संक्रमित संख्या 1443409, उपचार से ठीक हुए 1149603 व मरे 38084 । कर्नाटक दूसरे , केरल तीसरे,आंध्र प्रदेश चोथे स्थान पर है। वहीं उप्र कोरोना संक्रमितों की दृष्टि से पांचवें स्थान पर है। उप्र में कुल संक्रमित लोगों की संख्या 414466 है। उप्र में उपचार से 362052 लोग स्वस्थ्य है तथा मृतकों की संख्या 6029है।
दिल्ली 12वें स्थान पर है। दिल्ली में मृतकों की संख्या 5510 तथा 21वें स्थान पर काबिज उतराखण्ड में कोरोना से संक्रमितों की संख्या 51481है। उतराखण्ड में उपचार से ठीक हुए 41740 लोग तथा मरे 652 लोग। इस प्रकार से उतराखण्ड में सक्रिय कोरोना पीडितों की संख्या 9089है।

भारत में 5 अक्टूबर को कोरोना महामारी पर सभी राज्यों व केन्द्र प्रशासित क्षेत्रों में इस पर अंकुश लगाने की स्थिति के बारे में भारत सरकार की पत्र सूचना कार्यालय द्वारा जारी तालिका के अनुसार भारत के राज्यों की स्थिति पर एक नजर-

About the author

pyarauttarakhand5