Pithoragarh उत्तराखंड देश

पिथौरागढ़ में सुबह की 4.30 का वो भयावह मंजर जिसने उजाड़ दिया इस हँसते खिलते परिवार को ?

आज सुबह सुबह उत्तराखंड के दुरस्त जिले पिथौरागढ़ चैसर गांव के इस परिवार वालो के लिए आखिरी सुबह बन गयी। यहाँ सुबह करीब 4.30 बजे एक मकान ताछ के पत्तो की तरह भरभराकर गिर गया।

इस हादसे में दो बच्चों और उनके पिता की दर्दनाक मौत हो गई है। जबकि मां गंभीर रूप से घायल है। घायल महिला को मलबे से निकाल कर जिला अस्पताल पहुंचाया गया है।

अब तक की जानकारी के मुताबित यह माकन खुशाल नाथ का था। जिसकी वजह से घर में सो रहे खुशाल नाथ जिनकी उम्र 28 वर्ष बताई जा रही और उनके पुत्र धनंजय 07 वर्ष और पुत्री निकिता 05 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। खुशाल नाथ की धर्म पत्नी निधि उम्र 25 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गई है।

इस घटना से पुरे गांव में गमगीन माहौल बन गया। आपको बता दे की इस हादसे में जो महिला घायल बताई जा रही है उसके बचने की वजह कमरे में दीवार की ओर सोना बताई जसा रही है। जिसकी वजह से माकन का भारी मालवा उसके ऊपर काम गिरा।इस महिला के पैरों में चोट आई है। और उसकी स्थिति अभी नाजुक बताई जा रही है।

 

About the author

pyarauttarakhand5