दुनिया देश स्वास्थ्य

विश्व में कोरोना पीड़ित- दो करोड़ पार(20547833) तथा 746408मरे

12अगस्त 2020 को  भारत में 2332908  कोरोना पीडितों  और 46216 मरे

 
रूस ने सबको पछाड़कर कोरोना पर अंकुश लगाने का टीका बना कर विश्व में लहराया अपना परचम

12अगस्त 2020
नई दिल्ली  से प्याउ

12अगस्त 2020 को कोरोना महामारी पर अंकुश लगाने के लिए छिडे महासंग्राम के दौरान जो आंकडे बताये जा रहे हैं, उनके अनुसार. विश्व में कोरोना महामारी के पीड़ितों की संख्या   20547833 है। वहीं मृतकों की संख्या   746408है। तथा इस महामारी से उबरे लोगो की संख्या   13463005 है। कोरोना महामारी से सबसे अधिक मरने वालों में अमेरिका में 167761 , ब्राजील 103099 ,मैक्सिको 53929, रूस 15260  , ब्रिटेन 46628 , इटली35215 ,फ्रांस 30354   व स्पेन 28581       है।
वहीं दूसरी तरफ भारत में कोरोना महामारी से पीडितों की संख्या 2332908 तथा    उपचार के बाद 1640362 लोग स्वस्थ हो गये। इस महामारी से 46216  लोग मारे गये। भारत में कोरोना महामारी पर अंकुश लगाने के लिए देश की सरकारें क्या क्या कदम उठा रही है।
कोरोना महामारी से पीड़ितों की संख्या विश्व में 2 करोड़ को पार कर गयी है। पर इस पर अंकुश लगाने के लिए टीका बनाने में संसार भर के कई देशों में दिन रात अनुंसंधान चल रहा है। इसी दिशा में जहंा कोरोना की दवाई बनाने का एक माह पूर्व ही दावा भारत की आयुर्वेदिक दवाईयों को बनाने के लिए विख्यात पतंजलि संस्थान ने बनायी।परन्तु भारत सरकार ने इसका ऐसा प्रचार नहीं किया जैसे रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने कोरोना महामारी का टीका बनाने पर किया। कोरोना महामारी पर अंकुश लगाने के लिए दवाई व टीका पर पूरा विश्व नजरें गढ़ाये हुए हैे। पर लगता है दवाई कोई भी बना ले परन्तु इसकी मान्यता पश्चिमी देशों के निर्माताओं को ही मिलेगी। क्योंकि पूरे तंत्र पर एकक्षत्र अंकुश पश्चिमी देशों का ही है।
भारत मे सभी राज्यों व केन्द्र प्रशासित क्षेत्रों में कोरोना महामारी व इस पर अंकुश लगाने की स्थिति कैेसी है। इसके बारे में भारत सरकार की पत्र सूचना कार्यालय द्वारा 12अगस्त 2020 को जारी तस्वीरी आंकडों के अनुसार भारत के विभिन्न राज्यों की स्थिति को दर्शाया गया है। साभार चित्र प्रस्तुति पसूकाभास

About the author

pyarauttarakhand5