उत्तराखंड

उतराखण्ड में कोरोना पीड़ितों की संख्या 1380 हुई

देहरादून(प्याउ)। उतराखण्ड राज्य कोरोना नियंत्रण कक्ष द्वारा ढाई बजे जारी स्वास्थ्य विज्ञप्ति अनुसार 8 जून को प्रदेश में कोरोना महामारी से अब तक कुल पीड़ितों की संख्या 1380 हो गयी है। प्रदेश में इस महामारी से उबरे लोगों की संख्या 663 है और इस प्रकार सक्रिय पीड़ित 697 है। प्रदेश में अब तक इस महामारी से मारे गये लोगों की संख्या 13 हो गयी है।
विज्ञप्ति में बताया गया कि प्रदेश में इस महामारी से उबरने वाले पीड़ितों का प्रतिशत 48.04 है। वहीं जांच नमूनों में कोरोना पीड़ितों का प्रतिशत 4.31 है।
इसके साथ प्रदेश के सात दिनों के आंकलन के अनुसार 16.05 दिनों में दुगुने हो रहे हैं। इसके साथ ही प्रदेश के 1900155लोगों ने खुद को आरोग्य सेतु एप्प युक्त किया।
प्रदेश में 75 दिन की तालाबंदी के बाद आज 8 जून को धार्मिक स्थल, माल व रेस्त्रां खुल गये। वहीं सरकार ने स्पष्ट किया की कंटेनमंेट क्षेत्रों व देहरादून के नगर निगम क्षेत्र में अभी प्रतिबंद्ध जारी रहेगी। उल्लेखनीय है कि उतराखण्ड में कोरोना पीड़ितों की संख्या में श्रमवीरों के घर वापसी के बाद ही तेजी से उछाल आने लगा। घर वापसी वालों में भी गुडगांव, दिल्ली, मुम्बई व गुजरात से आये कर्मवीरों में पीड़ित संख्या अधिक मिल रहे है। इसी को देखते हुए प्रदेश सरकार ने बाहर से आने वालों को 21 दिन का एकांतवाश को जरूरी बना दिया है।

About the author

pyarauttarakhand5