देश स्वास्थ्य

कोरोना महामारी से उबारने के लिए मोदी सरकार ने की 1.7लाख करोड़ रूपये की आर्थिक सहायता की घोषणा

प्रधानमंत्री गरीब कल्याणयोजना के तहत गरीबों, बृद्ध, महिला, विकलांग, स्वाथ्यकर्मियों व कामगारों के लिए अनैक कल्याणकारी घोषणा

 
नई दिल्ली (प्याउ)। कोरोना महामारी के प्रकोप से भारत की जनता व अर्थव्यवस्था को उबारने के लिए भारत सरकार ने 26 मार्च 2020 को 1.7लाख करोड़ रूपये का आर्थिक सहायता की घोषणा की।कोरोना महामारी के बचाव के लिए सरकार द्वारा की गयी 21 दिन के भारत बंद से सबसे प्रभावित गरीबांें, मजदूरों व दिहाड़ी मजदूर आदि जरूरतमंदों को उबारने के लिए सरकार द्वारा राहत पैकेज की लोग निरंतर मांग कर रहे थे।  इसका ऐलान 26 मार्च को  नई दिल्ली में विशेष पत्रकार वार्ता में केन्द्रीय वित्तमंत्री सीतारमन व उप वित्तमंत्री अनुराग ठाकुर ने 1.70 लाख करोड़ रूपये की बडे आर्थिक पैकेज का ऐलान किया।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा 24 मार्च की रात 8 बजे ऐलान किया था आज रात 12 बजे से 21 दिन यानी 3 सप्ताह का सम्पूर्ण भारत बंद (कफर््यू सा) का ऐलान किया। प्रधानमंत्री ने 25 मार्च से 14 अप्रैल 2020 तक आहुत भारत बंद को देखते हुए देश के गरीब, मजदूर व दिहाड़ी कामगारों के लिए प्रधान गरीब कल्याण पैकेज के तहत देश में कोई भूखा न रहे । इसके साथ कोरोना महामारी का इलाज करने वाले 20 लाख स्वास्थ्य कर्मियों के लिए 50 लाख का बीमा कराने का ऐलान किया। 80 करोड़ गरीबों कोे अन्न प्रदान करेगी। 80 करोड़ लोगों को 5 किलो अधिक अन्न दिया जायेगा।
मोदी सरकार ने कोरोना महामारी को मात देने के लिए की गयी 21 दिन के भारत बंद से प्रभावित गरीबों की अन्न धन से मदद के लिए 170लाख करोड़ रूपये का आर्थिक पैकेज की घोषणा।
1.70 लाख करोड़ प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज के तहत प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना-5 किलो अतिरिक्त निशुल्क गैहूं/चावल  तथा 1 किलो दाल परिवार 3 महिने तक,
इसके अलावा गरीब विधवा, बुजुर्ग को जनधन योजना
किसान सम्मान योजना-अप्रेल के पहले हफ्ते 8 करोड70 हजार किसानों को 2 हजार रूपये उनके खाते में डाला दिया जायेगा।
ग्रामीण क्षेत्रों में मनरेरा में 5 करोड़ परिवारों के कल्याण 2000 रूपये प्रति कामगार, मनरेरा की दैनिक वेतन 182 से बढा कर 200 रूपये कर दी गयी।
60 साल से अधिक उम्र के 3करोड बुजुर्गों के कल्याण के लिए , अगले तीन महिने एक हजार रूपये अतिरिक्त मिलेगा विधवा वृद्ध व विकलांगों को दो किस्तों में उनके ही खातों में ही जमा होगा।
मातृ शक्ति के कल्याण -20.5 करोड़ महिला जनधन खाते में अगले 3 महिने प्रतिमहिने 500 रूपये अतिरिक्त इनके खाते में जमा किया जायेगा।
महिलाओं के कल्याण के लिए उज्जवला  तीन महिने के लिए 3 गैस सिलेंण्डर प्रदान किया जायेगा। 8 करोड़ महिलाओं ( एक करोड़ परिवारों के लिए )
दीन दयाल योजना के तहत 7करोड़ परिवार स्वयं साहयता समुह  को 10 लाख लोन को बढाकर 20 लाख कर दिया गया।
संगठित क्षेत्र के उद्यम में 100 कम कर्मचारी जो 15000 से वेतन पाते है उनके लिए सरकार कार्यरत कर्मचारियों के भविष्य निधि खाते में 24प्रतिशत (12 कर्मचारी व 12 प्रतिशत नियोक्ताओं) सरकार तीन महिने के लिए जारी रखेगी। इसमें 80 लाख से अधिक मजदूरों व 4 लाख संस्थायें लाभान्वित होगी।
ईपीएफ 4.80 लाख मजदूरों को 3 महिने का वेतन या
विनिर्माण उद्यम में लगे 3.5करोड़ ़पंजीकृत कामगारों के कल्याण के लिए इनके लिए बने 31000 करोड़ फंड का सदप्रयोग किया जाय।कोरोना महामारी से इस क्षेत्र के प्रभावित होने के कारण इसके लिए सभी राज्य सरकारों से भी इसका अनुरोध किया है।
राज्य सरकारों के पास उपलब्ध बजट का सदप्रयोग वंचित, शोषित, उपेक्षित गरीब लोगों के कल्याण के लिए किया जाने का अनुरोध भी किया।

वहीं बिहार के मुख्य मंत्री नितीश कुमार ने भी 26 मार्च को ही  गरीबों के लिए 100 करोड़ रूपये की मदद का ऐलान किया।इसके तहत भूखों को भोजन, रहने  आदि में खर्च किया जायेगा। गरीब, बेसहारों, मजदूर, दैनिक कामगारों जरूरतमंदो को प्रदान किया जायेगा।
उप्र, बंगाल, बिहार व दिल्ली सहित कई राज्यों ने गरीबों को राशन आदि देने का पहले ही ऐलान किया है।

About the author

pyarauttarakhand5