देश

नजफगढ़_दिल्ली की #दामिनी के #हत्यारों को शीध्र #फांसी दो !” की न्याय यात्रा में सर्वोच्च_न्यायालय से #इंडिया_गेट की तरफ उमङे लोग

नजफगढ़ की दामिनी के गुनाहगारों को फांसी की सजा दो की मांग को लेकर आयोजित न्याय यात्रा में शामिल हुए उत्तराखंड के पूर्व #मुख्यमंत्री #हरीश रावत सहित #भाजपा व #आप के कई नेता तथा अनेक समाजसेवी भी न्याय यात्रा में शामिल

 

जफगढ़ की दामिनी को न्याय दो, नजफगढ़ की दामिनी के हत्यारों को फांसी दो ! सर्वोच्च न्यायालय गुनाहगारों की न्याय करो! गुनाहगारों को फांसी दो!

नई दिल्ली( प्याउ)।
वर्षों बीत जाने के बाद भी सर्वोच्च न्यायालय द्वारा नजफगढ़ की दामिनी के गुनाहगारों को फांसी की सजा पर मोहर ना लगाने लगाए जाने से आहत लोगों ने सर्वोच्च न्यायालय से इंडिया गेट की तरफ न्याय यात्रा निकाली।
11 दिसंबर की सायंकाल अनेक सामाजिक संगठनों ने सर्वोच्च न्यायालय से इंडिया गेट की तरफ “नजफगढ़ की दामिनी के हत्यारों को फांसी दो !” के गगनभेदी नारे लगाते हुए न्याय यात्रा का आयोजन किया ।

 

उत्तराखंड एकता मंच द्वारा आयोजित  इस प्रदर्शन में सबसे आगे नजफगढ़ दामिनी की माता-पिता नजफगढ़ दामिनी की तस्वीर को हाथ में लिए और हाथों में जल रही मोमबत्ती लिए मार्च कर रहे थे ।उसके पीछे पर बड़ी संख्या में महिलाएं और नवयुवक नजफगढ़ की दामिनी को न्याय दो! गुनाहगारों को फांसी दो! के नारे लगाकर सायंकाल सर्वोच्च न्यायालय को गुंजायमान कर दिया! इस न्याय यात्रा में दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सभी दलों के नेताओं ने भाग लिया! जिसमें भाग लेने वाले प्रमुख नेताओं में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, कांग्रेस के राष्ट्रीय सह सचिव हरिपाल रावत और संजय चौधरी, आम आदमी पार्टी के उत्तराखंड प्रकोष्ठ के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष बृज मोहन उपरेती, दिल्ली प्रदेश भाजपा के युवा नेता डॉ विनोद बछेती,कांग्रेसी नेता गजेंद्र चौहान
उत्तराखंड आंदोलन की वरिष्ठ आंदोलनकारी देव सिंह रावत,प्रदीप वेलवाल व सतेंद्र रावत आदि सम्मलित हुए।

सर्वोच्च न्यायालय के प्रवेश द्वार से प्रारंभ हुई यह न्याय यात्रा इंडिया गेट चौराहे के समीप पटियाला हाउस पर समाप्त हुई। इस आयोजन में वे तमाम संगठन जुड़े थे, जो नजफगढ़ दिल्ली की दामिनी के कांड के बाद निरंतर सर्वोच्च न्यायालय तक इस मामले की सुनवाई तक जुड़े रहे। इस आयोजन में डॉक्टर विनोद बछेती, दिगमोहन नेगी, निशांत रौथान, शशि मोहन कोटनाला विनोद बिष्ट संजय नौडियाल,श्याम सिंह रावत, संगीतकार राजेन्द्र  चौहान ,गोकुल नेगी,पंवार,हेमराज कोठारी
आशा बरारा, प्रेमा धोनी, रोशनी चमोली,कुसुम भट्ट, उषा नेगी, श्रीमती भदोला,माया रावत सहित अनेक महिलाएं सक्रिय रही। इस अवसर पर नजफगढ़ की दामिनी के वाद को द्वारिका कोर्ट में लड़ने वाले अधिवक्ता नेगी, पृथ्वी नेगी दयाल नेगी, प्रदीप नौटियाल, द्वारिका प्रसाद चमोली, संजय चौहान ,कांग्रेसी नेता चौहान, पंचम रावत, फेस्ट यूके अध्यक्ष प्रीतम जेठा, भाजपा युवा नेता उदय ममगाई राठी, देवेंद्र बिष्ट,बलवंत सिंह,श्री पटवाल, उमेश सती,राकेश नेगी,गढ़वाल हितेषी सभा के पूर्व अध्यक्ष गम्भीर सिंह नेगी व वर्तमान महासचिव पवन कुमार मैथानी,वर्तमान पदाधिकारी अजय बिष्ट, अणुव्रत के रमेश  कांडपाल, सुभाष  ध्यानी
आदि सम्मलित रहे।
इस अवसर पर सभी प्रदर्शनकारियों में इस बात श्री कहरा आक्रोश था कि नजफगढ़ की दामिनी के गुनाहगारों को अभी तक सर्वोच्च न्यायालय निचली अदालतों द्वारा दी गई फांसी की सजा पर मुहर नहीं लगा पाया । न्याय यात्रा में आहत प्रदर्शनकारी नजफगढ़ की दामिनी के गुनाहगारों का एनकाउंटर करो! एनकाउंटर करो! के नारे भी लगा रहे थे।
जनता के आक्रोश का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कार्य दिवस की होने के बावजूद कम समय के आह्वान में भी सैकड़ों लोगों ने इस कार्यक्रम में भागीदारी निभाई।

About the author

pyarauttarakhand5