Pithoragarh उत्तराखंड

पिथौरागढ़ विस उपचुनाव मेें विजय रहकर चंद्रा पंत ने बचाई मुख्यमंत्री की लाज

मयूख महर प्रत्याशी होते तो बढ़ सकती थी भाजपा की मुश्किलें

पिथौरागढ़ (प्याउ)। भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी चंद्र पंत ने पिथौरागढ़ विधानसभा उपचुनाव जीतकर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र की लाज बचा ली। आज 28 नवंबर को घोषित हुए उपचुनाव परिणाम में भाजपा की प्रत्याशी चंद्र पंत को 26086 मत मिले वहीं कांग्रेस की प्रत्याशी अंजू लूंठी को 22819 मत मिले।
पिथौरागढ़ विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस के मजबूत प्रत्याशी मयूख महर चुनाव मैदान में उतरते तो भारतीय जनता पार्टी की मुश्किलें बढ़ सकती थी ।इस उपचुनाव में कांग्रेस विजयी भी हो सकती थी ।परंतु इस सीट पर हुए उपचुनाव काबीना मंत्री प्रकाश पंत के निधन
होने के कारण होने से सी टीम सबसे मजबूत कांग्रेसी दावेदार मयुख मैहर में चुनाव लड़ने से मना कर दिया इसका परिणाम हुआ सहानुभूति वोट वह कांग्रेस द्वारा एक प्रकार से मैदान छोड़ने के कारण भाजपा की प्रत्याशी प्रकाश पंत की धर्मपत्नी चंद्रा पंत को इस उपचुनाव में 51.3 7% मत अर्जित हुये,वहीं कांग्रेस की प्रत्याशी अंजू लुठी को 45 .11% अर्जित हुए।
इस उपचुनाव में इस सीट पर कुल 50 हजार 584 मत मतदान हुआ ।इस सीट पर मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के प्रत्याशी के बीच में था। तीसरे प्रत्याशी के रूप में खड़े (सपा जो प्रदेश की आम जनमानस द्वारा मुलायम सिंह की पार्टी के नाम से दूत्कारी जाती है)के प्रत्याशी मनोज भट्ट को केवल 835 मत मिले जो नोटा को मिले 844 मतों से भी कम है।
इस सीट पर विजय होने से भारतीय जनता पार्टी सरकार के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत, जो जनता के साथ भाजपा में भी भारी अलोकप्रिय हो चुके हैं उनको इस जीत से सहारा सा मिल गया।

About the author

pyarauttarakhand5