Chamoli उत्तराखंड

कर्णप्रयाग बाजार सम्मान खरीदने आये कुजासू गांव के 5 लोगों की कार दुर्घटना में मौत

कर्णप्रयाग (प्याउ)। 21 अक्टूबर को सांय साढे सात बजे जनपद चमोली में कर्णप्रयाग से कुजासू गांव के लिए चली एक कार अनियंत्रित हो कर पोखरी-कुजासु  मार्ग पर गहरी खाई में गिर गयी। इस दुर्घटना में दो महिला सहित 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी। रात के अंधेरे में स्थानीय ग्रामीणों की मदद से बचाव कर्मियों ने बडी परेशानियों में बचाव कार्य प्रारम्भ किया गया। सभी मृतक अपने गांव कुजासू से सामान लेनेे कर्णप्रयाग बाजार आये थे। जैसे ही इस दुर्घटना की खबर गांव में पंहुची लोग स्तब्ध हो कर शोक में डूब गया। मरने वालों में 80 वर्ष के नंदन से लेकर 30 वर्षीया विंदु देवी भी सम्मलित थी।

About the author

pyarauttarakhand5