Chamoli उत्तराखंड

मैक्स दुर्घटना में अंतेष्ठी में शामिल होने देवाल ( चमोली )जा रहे 8 लोगों की मौत व 5 घायल

देवाल(प्याउ)। आज 13 अक्टूबर की दोपहर दो बजे के लगभग सीमान्त जनपद चमोली के देवाल विकासखण्ड के खचाखच भरी एक जीप के खड्ड में गिर जाने से इसमें सवार 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी और 5 घायल व एक लापता है। इस की खबर मिलते ही पूरे कैल घाटी में शोक छा गया। खबरों के अनुसार ये सभी अंतिम संस्कार में भाग लेने देवाल जा रहे थे। इस दर्दनाक दुर्घटना की सूचना मिलते ही राहत व बचाव के लिए पुलिस व प्रशासन के लोग भी घटनास्थल को कूच कर गये। स्थानीय लोगों ने बचाव कार्य प्रारम्भ किया।
इंटरनेटी सुत्रों के अनुसार यह दुर्घटना कैल घाटी में खचाखच भरी मैक्स जीप बलाण से हिमनी की तरफ जाते समय कैल नदी में गिर गयी। इसमें 8 लोगों की मारे जाने की खबर है और 5 घायल होने की आशंका भी है। यह मोटर मार्ग अभी कच्चा बताया जा रहा है।  3 घायलों को थराली में भर्ती कराया गया। 2 अत्याधिक घायलों को बेहतर इलाज के लिए भेजा गया। एक व्यक्ति लापता बताया जा रहा है।  वहीं चमोली में पाताल गंगा के पास एक ट्रक भी दुर्घटनाग्रस्त होने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गयी।

About the author

pyarauttarakhand5