उत्तराखंड

उतराखण्ड के निकाय चुनाव में आये 120 वार्डो के चुनाव परिणाम : देखे चौंकाने वाले नतीजे

देहरादून (प्याउ)। उतराखण्ड प्रदेश के निकाय चुनाव में आये 120 वार्डो के चुनाव परिणाम में 86 वार्डों पर निर्दलीय प्रत्याशियों का कब्जा । 20 वार्ड पर भाजपा व 11 पर कांग्रेस जीती। निकाय चुनाव की मतगणना के दोहपर डेढ बजे तक के रूझानों व परिणामों के अनुसार भले ही नगर निगम में भाजपा को बडी जीत मिल सकती है परन्तु प्रदेश निकाय चुनाव के अधिकांश सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशियों का दबदबा रहने से स्थापित राजनैतिक दलों से जनता के मोह भंग के स्पष्ट संकेत मिल रहे है।

अधिकांश परिणाम देर रात तक आ जायेंगे। 20 नवम्बर को उतराखण्ड में शहरी निकायों की मतगणना प्रातः आठ बजे से सभी मतगणना केन्द्रों पर जारी हो गयी है। उतराखण्ड प्रदेश के शहरी निकायों के लिए 23,53,923 मतदाता( 11,33,368 महिला और 12,20,555 पुरुष) 84 निकायों के 1148 पदों ( 7 नगर निगम महापौर -380 नगर निगम सदस्यो, 38 नगर पंचायत अध्यक्ष- 244नगर पंचायत सदस्य व 39 नगर पालिका अध्यक्ष -440नगर पालिका सदस्य) के लिए हो रहे चुनावीं दंगल में उतरे 4,978 प्रत्याशियों में से अपने जनप्रतिनिधी के चयन के लिए 18 नवम्बर को भारी मतदान किया। आज दोपहर तक जनादेश का तस्वीर साफ हो जायेगी। पूरे परिणाम रात तक आ जायेगे। गौरतलब है कि 37 पदों सभासद पर निर्दलीय निर्विरोध जीत चूके थे। इसमें कांग्रेस के एक और भाजपा के 7 निर्विरोध विजयी रहे। प्रदेश में 92 निकायों में से 8 निकायों के चुनाव नहीं हो पाये। प्रदेश में रूड़की नगर निगम, अल्मोड़ा के भत्रोंजखान, श्रीनगर,हिमनद क्षेत्र, केदारनाथ, यमुनोत्री, सहित 8 निकायों में चुनाव नहीं कराये गये। मतगणना का प्रारम्भ पोस्टल मतपत्रों की गणना की गयी।

मतगणना कई चरणों में सम्पन्न हो रही है। उतरकाशी में फर्जी मतदान पकडा गया। यहां वार्ड 6 में 50 मतपत्रों में पीठासीन अधिकारी के हस्ताक्षर नहीं होने से इनको रद्द किया गया। इस पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने गहरी नाराजगी प्रकट की। ाोड़े की टांग प्रकरण सहित अनैक विवादों में घिरे रहने वाले मसूरी से भाजपा के विधायक गणेश जोशी कांग्रेस हुआ देहरादून में मतगणना स्थल पर बिना पास के प्रवेश करने के प्रयास पर भारी विरोध, बैरंग लौटने के लिए विवश हुए। उतरकाशी में पहली बार नगर पंचायत बनीे नौगांव नगर पंचायत अध्यक्ष में भाजपा के शिशि मोहन राणा 600 मतों से विजयी हुए। भाजपा की अम्बुली देवी ने जीती भिकियासैण नगर पंचायत के अध्यक्ष की सीट।

अगस्त्यमुनि नगर पंचायत के अध्यक्ष के चुनाव में निर्दलीय व ऊखीमठ में भाजपा जीती। कांग्रेस के विजय वर्मा की चम्पावत नगर पालिका अध्यक्ष पद विजय से जनपद में भाजपा को लगा करारा झटका। हल्द्वानी में एक वार्ड में उक्राद ने पहली बार खोला खाता। परिवारवाद के आरोपों से घिरे हल्द्वानी से कांग्रेसी नेत्री इंदिरा ह्देश का बेटा ,भाजपा के प्रत्याशी से 3000मतों से पीछे है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के विधानसभा क्षेत्र रानीखेत के अन्तर्गत चिनियानोला नगर पंचायत अध्यक्ष में निर्दलीय प्रत्याशी कल्पना देवी ने भाजपा को परास्त किया। यहा ंपर कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी खडा नहीं किया। यह भाजपा को बडा झटका माना जा रहा है। पिथोरागढ धारचूला नगर पंचायत पर भाजपा की राजेश्वरी जीती, पहले यहां कांग्रेस का कब्जा था। जनपद चमोली के नंद प्रयाग नगर पंचायत में भाजपा का कब्जा बरकरार। हिमानी ने 189 मतों से विजयी रही। निकाय चुनाव में सबसे रोचक चुनाव कोटद्वार नगर निगम के मेयर पद के लिए हो रहा है। यहां चुनाव की प्रथम चरण की मतगणना में कांग्रेसी प्रत्याशी हेमलता नेगी 1200 मतों से आगे ।दूसरे स्थान पर भाजपा की विद्रोही विभा चैहान व तीसरे स्थान पर भाजपा की नीतू रावत है।

कोटद्वार में अगर भाजपा प्रत्याशी हारती है तो हार का टिकरा कहीं न कहीं प्रदेश सरकार में कबीना मंत्री व कोटद्वार के विधायक डा हरक सिंह रावत फूटने की पूरी संभावना है। गौरतलब है कि भाजपा ने यहां से अपने विधायक दलीप रावत की पत्नी नीतू रावत को प्रत्याशी बनाये जाने से इस बात की आशंका पहले से व्यक्त की जा रही थी। वहीं देहरादून मेयर के प्रतिष्ठित चुनाव में प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत के करीबी उनियाल को मिल रही बढ़त से मुख्यमंत्री खेमें में राहत की सांस ले रहा है। ऐसी आशंका प्रकट की जा रही थी कि उनके प्रबल विरोधी इस चुनाव में भीतरघात करके केन्द्रीय नेतृत्व की नजरों में कमजोर करने का हथकण्डा अपना सकते है। इसी आशंका को देख कर मुख्यमंत्री खेमें ने इन निकाय चुनाव में खासकर देहरादून में कोई कसर नहीं छोड़ी।
उतराखण्ड के निकाय चुनाव में पहला चुनाव परिणाम भाजपा के पक्ष में रहा। हल्द्वानी से वार्ड नम्बर 7 गोरखपुर से पार्षद के चुनाव में भाजपा धीरेन्द्र रावत जीते । धीरेन्द्र रावत 661 मतों से जीते। हल्द्वानी में वार्ड 1 से भुवन डंगवाल विजयी हुए। वार्ड 4 – दीपा बिष्ट जीती। वार्ड-6 से नरेन्द्र जीते । वार्ड 2 से कमल ढौडियाल जीते । वार्ड 5 से भाजपा की प्रत्याशी जीती रूद्रप्रयाग से वार्ड 4 से भाजपा के सुरेन्द्र रावत जीते। सुरेन्द्र रावत को 326 मत मिले और कांग्रेस पंकज बुटोला को 46 मत मिले। रूद्र प्रयाग नगर पालिका चुनाव में कांग्रेस की गीता झिंक्वान भाजपा की प्रत्याशी से 244 मतों से आगे ऊखीमठ में भाजपा प्रत्याशी आगे पिथोरागढ जनपद में डीडीहाट नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा की कमला चुफाल 81 मतों से जीत कर भाजपा का कब्जा बरकरार रखा। उतरकाशी जनपद के पुरोला के 7वार्डो में 5 सीटों पर निर्दलीयों ने मारी बाजी। ऋषिकेश नगर निगम के चुनाव मतगणना में भाजपा की अनीता मंमगांई आगे नैनीताल नगर पालिका के वार्ड 2 से सुरेश चंद्रा विजयी वार्ड 2 से देहरादून में वार्ड चुनाव में विजेन्द्र पाल सिंह तीसरी बार जीते।
उतराखण्ड में नगर निगम चुनाव में 4-2 से कांग्रेस को पटकनी देगी भाजपा !
देहरादून (प्याउ)। प्रदेश में 7 नगर निगमों में 6 नगर निगमों (रूड़की में नहीं कराये गये चुनाव)में हुए चुनाव में देहरादून में भाजपा के सुनील उनियाल गामा निरंतर कांग्रेस के प्रत्याशी दिनेश अग्रवाल से आगे है। यहा ंपर तीसरे नम्बर पर आप प्रत्याशी रजनी रावत हैं। जो गत मेयर के चुनाव में स्वतंत्र प्रत्याशी के रूप में 40 हजार से अधिक मत अर्जित कर चूकी थी। वहीं दूसरेे प्रतिष्ठित नगर निगम कोटद्वार जहां मेयर पद के लिए सबसे रोचक चुनाव हुआ ।
यहां चुनाव की प्रथम चरण की मतगणना में कांग्रेसी प्रत्याशी हेमलता नेगी 1200 मतों से आगे ।दूसरे स्थान पर भाजपा की विद्रोही विभा चैहान व तीसरे स्थान पर भाजपा की नीतू रावत है। कोटद्वार में अगर भाजपा प्रत्याशी हारती है तो हार का टिकरा कहीं न कहीं प्रदेश सरकार में कबीना मंत्री व कोटद्वार के विधायक डा हरक सिंह रावत फूटने की पूरी संभावना है। गौरतलब है कि भाजपा ने यहां से अपने विधायक दलीप रावत की पत्नी नीतू रावत को प्रत्याशी बनाये जाने से इस बात की आशंका पहले से व्यक्त की जा रही थी। वहीं हरिद्वार से कांग्रेस की अनीता शर्मा आगे है। वहीं काशीपुर से भाजपा की उषा चैधरी आगे है। ऋषिकेश नगर निगम में भाजपा की अनिता मंमगाई आगे है। हल्द्वानी में भाजपा के जोगेन्द्र रौतेला की लगातार बढ़त बनाये रखने से कांग्रेस को शर्मसार होना पड रहा है। यहां पर कांग्रेस की दिग्गज नेत्री व नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदेश का पुत्र कांग्रेस का प्रत्याशी है। रूद्रपुर में भी भाजपा के प्रत्याशी रामपाल ने निरंतर बढायी हुई है। अगर यह बढ़त ऐसी ही रही तो प्रदेश के प्रतिष्ठित नगर निगम चुनाव में भाजपा 4-2 से कांग्रेस को पटकनी देगी।

About the author

pyarauttarakhand5