उत्तराखंड

थराली से भाजपा विधायक मगन लाल शाह की हालत नाजुक

’देहरादून(प्याउ)। उत्तराखण्ड विधानसभा में सीमान्त जनपद चमोली की विधानसभा क्षेत्र  थराली से  विधायक मगन लाल शाह की हालत गंभीर बनी हुई है। देहरादून के हिमालय चिकित्सालय में उनको 19 फरवरी को अस्वस्थ होने के कारण भर्ती कराया गया । वहां चिकित्सकों ने बताया कि उनको बुखार व सांस लेने में परेशानी हो रही है। उनकी हालत में सुधार न होने उनको बेहतर इलाज के लिए वायु एंबुलेंस से दिल्ली ले जाने की तैयारी भी कर ली थी। परन्तु उनकी स्थिति नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने उनको वायु एम्बुलेंस से ले जाने की इजाजत नहीं दी। उनको जीवन रक्षक यंत्र वेंटिलेटर पर रखा गया है। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री सहित वरिष्ठ भाजपा नेता उनकी सुध लेने चिकित्सालय पंहुचे। उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी देते हुए उनके गृह जनपद के वरिष्ठ भाजपा नेता व विधायक के करीबी पुरूषोत्तम शास्त्री ने बताया कि क्षेत्र की जनता अपने जनप्रिय व साफ छवि  विधायक के स्वास्थ्य लाभ की कामना कर रही है। गौरतलब है कि नलगांव के निवासी मगन लाल शाह प्रदेश के सबसे साफ छवि के तेजतरार विधायक के साथ कुशल प्रशासक भी है। वे भारतीय जनता पार्टी में उत्तराखण्ड के अनुसूचित जाति जनजाति के प्रदेश प्रमुख भी रहे। विधायक मगन लाल शाह नारायण बगड विकास खण्ड के प्रमुख भी रहे। उनकी जमीनी पकड़ के कारण उनकी पत्नी जनपद चमोली की जिला पंचायत अध्यक्ष भी रही।

About the author

pyarauttarakhand5