उत्तराखंड

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत के जन्म दिन पर आईना दिखाने वाला खुला शुभकामना पत्र

माननीय त्रिवेन्द्र रावत जी,
जय श्रीकृष्ण।जय भारत, जय उत्तराखण्ड।
उत्तराखण्ड की जनता के महान ऐतिहासिक संघर्ष व बलिदानों की बदौलत गठित उत्तराखण्ड राज्य के पहले पूर्ण बहुमत के  मुख्यमंत्री के रूप आसीन होने के बाद आपके पहले जन्म दिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।
मेरी भगवान बदरी केदार से यही प्रार्थना है कि  मुख्यमंत्री रहते हुए त्रिवेन्द्र रावत को इतनी शक्ति व बुद्धि दे कि आप  राज्य गठन की जनांकांक्षाओं      

( राजधानी गैरसैंण, मुजफ्फरनगर काण्ड-94 सहित सभी दमन के गुनाहगारों को सजा दिलााने, हिमालयी राज्यों की तरह भू कानून लागू करना, जनसंख्या पर आधारित विधानसभाई परिसीमन पर अंकुश लगाना, प्रदेश में उत्तराखण्ड विरोधी भ्रष्ट नेता, नौकरशाह व माफियाओं पर अंकुश लगाने) को साकार करने वाला विकासोनुमुख सुशासन दे पाये।
भगवान आपको यह भी विवेक दे कि आपको सदा याद रहे कि जनता ने बलिदान व संघर्षो से उत्तराखण्ड का  गठन अपने सम्मान व हक हकूकों की रक्षा के प्रतीक उपरोक्त जनांकांक्षाओं को साकार करने के लिए किया है, न की भाजपा या कांग्रेस सहित किसी राजनैतिक दलों को प्रदेश की बंदरबांट करने के लिए।

इसलिए प्रदेश को ऐसी सरकार, विधायक व नौकरशाहों की एक पल के लिए भी जरूरत नहीं जिनमें प्रदेश की जनांकांक्षाओं को साकार करने की कुब्बत तक नहीं। जिन्हें केवल पंचतारा सुविधायें चाहिए ऐसी सरकारों, नेताओं व नौकरशाहों को प्रदेश की जनता को जरूरत नहीं, वे तत्काल प्रदेश छोड़ दे तो उनका ही भला होगा।

आज तक की सरकारों ने प्रदेश के हितों को रौद कर खुद अपनी, अपने दिल्ली के आकाओं, प्यादों व नौकरशाहों की तिजौरी भरने का काम किया। इसीलिए आज वे प्रायश्चित कर रहे है और महाकाल ने इनको पूरी तरह बेनकाब कर दिया है। अगर आपने भी परमात्मा की कृपा से मिला यह दुर्लभ अवसर पूर्ववर्ती सरकारों की तरह गंवा दिया तो आपके पास भी पछताने के अलावा कुछ नहीं होगा।
पुन्न जनांकांक्षाओं को साकार करने की आश के साथ आपको आपके जन्म दिन की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं

देवसिंह रावत

About the author

pyarauttarakhand5