उत्तराखंड

हंस फाउंडेशन के संस्थापक भोले जी महाराज ने उत्तराखण्ड में आपदा राहत कोष हेतु सहायता राशि प्रदान की

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में हंस फाउंडेशन के संस्थापक भोले जी महाराज एवं माता मंगला ने भेंट की। इस अवसर पर भोले जी महाराज एवं माता मंगला ने मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र को उत्तराखण्ड में आपदा राहत कोष हेतु सहायता राशि के रूप में कुल रू 1,64,50,000 (रू0 एक करोड़ चैसठ लाख पच्चास हजार)  की धनराशि के चैक प्रदान किए।

मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने हंस फाउंडेशन के इस सराहनीय कार्य के लिए भोले जी महाराज एवं मंगला माता को धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हंस फाउंडेशन सदा ही राज्य के हित एवं विकास को आगे बढ़ाने के लिए सक्रिय रहा है। उन्होने कहा कि पर्वतीय राज्य होने के कारण उत्तराखण्ड में आय के स्रोत सीमित है, जरूरत है राज्य के विकास में प्रत्येक व्यक्ति की सक्रिय भागीदारी निभाने की। आपदा एवं पलायन जैसी समस्याओं से तभी निपटा जा सकता है जब स्वंय सहायता समूह एवं अन्य संस्था राज्य के विकास में अपनी अह्म भूमिका निभाएं।

About the author

pyarauttarakhand5