दुनिया देश

भारत को युद्ध के चक्रव्यूह में चोतरफा घेरने के लिए उतारू है चीन व पाक

लद्दाख में भारतीय सीमा पर घुसे चीनी सैनिकों को खदेड़ा

प्यारा उत्तराखण्ड की विशेष खबर-

एक तरफ चीन खुद भारत को युद्ध के लिए निरंतर ललकार रहा है वहीं दूसरी तरफ वह पाकिस्तान को शह देकर उससे कश्मीर में आतंकी हमले तेज कराने के साथ भारतीय सीमा पर निरंतर हमला करा कर भारत को पाक पर हमला करने के लिए उकसा रहा है। चीन की इसी धूर्तता को भांप कर शायद भारत, न तो पाकिस्तान को करारा सबक सिखा रहा है व नहीं चीन को मुहतोड़ जवाब ही दे पा रहा है। केवल सामान्य प्रतिरोध ही भारत कर रहा है। न तो भारतीय हुक्मरान चीन व पाक को शत्रु राष्ट्र ही घोषित कर दोनों से सम्बंध तोड़ने का साहस जुटा पा रहा है। इसी को भांप कर शायद चीन व पाक का दुशाहस और बढ़ गया है।
इसी के तहत चीन ने इसी सप्ताह लद्दाख में चीनी सीमा से लगी 135 किमी लम्बी(45 किमी भारत $90 किमी चीन) पैंगोंग झील के भारतीय हिस्से में घुसे चीनी सेनिकों  को भारतीय सैनिकों ने खदेड़ा। चीनी सैनिकों द्वारा किये गये पथराव के बाद भारत के सैनिकों की जवाबी कार्यवाही में दोनों तरफ के दो दो सैनिक घायल होने की खबर है। भारतीय इलाके में फिगर फोर तक चीनी सैनिकों ने यह अतिक्रमण 15 अगस्त की प्रातः 6 बजे से 9 बजे तक किया। जिसे भारतीय सैनिकों ने बहादूरी से विफल कर दिया। इस झील व क्षेत्र में चीन निरंतर इसी प्रकार की घुसपेट कर तनाव बनाये रखता है।
चीन द्वारा भूटान के क्षेत्र पर काबिज हो कर भारत से युद्ध को ललकार रहे आक्रांता चीन का लद्दाख सीमा पर अतिक्रमण का कृत्य उसके नापाक इरादों को ही उजागर कर रहे है। इसी को भाॅंपते हुए भारत ने चीन व पाकिस्तान से लगी सीमा पर अपनी सुरक्षा मजबूत कर ली है। यही नहीं चीन द्वारा भारत को युद्ध को ललकारने के गीदड़ धमकी के बाद भारत ने सीमा से लगे क्षेत्रों में नागरिकों को भी सजग कर दिया है। एक तरफ चीन भारत को निरंतर हमले के लिए ललकार रहा है वहीं दूसरी तरफ आतंकी पाक चीन की ही शह पर निरंतर सीमा पर हमला करने के अलावा कश्मीर में आतंकी हमला कर भारत को मिल कर घेरने में लगे हुए है। चीन की यह रणनीति है कि जैसे ही भारत, पाकिस्तान पर हमला करे वेसे ही वह भारत से लगी अपनी सभी सीमाओं से चोतरफा हमला करे।

About the author

pyarauttarakhand5